Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

दो दिवसीय दौरे पर असम पहुँचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BRO द्वारा सीमा के पास निर्मित 12 सड़कों का किया उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा सीमा के पास निर्मित 12 सड़कों का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बीआरओ द्वारा निर्मित 12 रोड परियोजनाओं को एक साथ राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नॉर्थ-ईस्ट का विकास नहीं हुआ। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से पूर्वोत्तर का विकास हुआ है उसकी जितनी भी सराहना की जाए काम है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि इस इलाक़े की सामरिक महत्व है। कई देशों के साथ इस इलाक़े की सीमाएं लगती हैं। विकास के साथ साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इन सड़कों से इस इलाक़ों में रहने वाले लोगों को बहुत लाभ होगा। यह हमारी सरकार के ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के अंतर्गत उस बड़े लक्ष्य का हिस्सा हैं, जिसके तहत सरकार सीमाई क्षेत्रों के संपूर्ण विकास पर बहुत अधिक जोर दे रही है। सीमावर्ती राज्यों में बड़ी संख्या में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पुलों और सड़कों के कार्य को पूरा किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पिछले सात सालों के दौरान सड़क परियोजनाओं और अन्य इंफ्रास्ट्रकचर को विकसित करने के लिए बीआरओ के बजट में तीन से चार गुना की वृद्धि की गई है। पिछले सात सालों में यहाँ की सुरक्षा की स्थिति में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। विद्रोह से सम्बंधित घटनाओं में 85 फ़ीसदी, और नागरिकों और सुरक्षा बलों की कैजुएलटी में काफ़ी कमी आयी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज इस प्रदेश के किसानों की पहुंच देश ही नहीं, विदेशों तक बढ़ी है। आप लोगों को शायद मालूम होगा,कि यहाँ से थोड़ी दूर पर, सुबनसिरी इलाके में एक फल होता है, जिसे ‘अंतेरी’ कहा जाता है। लोग थोड़ा-बहुत उसे खुद खाते थे, बाकी पशुओं को डाल देते थे। दो दिन पहले ही गलवन घाटी में हुई घटना को एक साल बीते हैं। भारतीय सेना ने अपने शौर्य का पराक्रम का परिचय देते हुए अपना बलिदान दिया है। मैं उनकी वीरता और स्मृति को नमन करता हूं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!