Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ धाम की आरती की पांडुलिपी मिली, पेश किया गया ये दावा

देहरादून: करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक बदरीनाथ धाम की आरती को लेकर नया तथ्य सामने आया है। अब तक जिस आरती के रचियता बदरुद्दीन नाम के मुस्लिम व्यक्ति को माना जाता था, उस पर रुद्रप्रयाग के सतेरा स्यूपुरी पट्टी के विजराणा निवासी महेंद्र बर्तवाल ने अपने परदादा स्व. धन सिंह बर्तवाल का दावा पेश किया है। उनकी ओर से मुहैया कराई गई पांडुलिपि की प्रति सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर को भेजी गई है।

पांडुलिपि की प्रतिलिपि उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) के निदेशक डॉ. एमपीएस बिष्ट को प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने इसे सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर को भेज दिया। सचिव पर्यटन ने कहा कि सबसे पहले पांडुलिपि को डिजिटाइज किया जाएगा, ताकि इसे सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही इसकी कार्बन डेटिंग कराकर इसकी रचना की अवधि जानी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस दिशा में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को पांडुलिपि की मूल प्रति प्राप्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि धन सिंह बर्तवाल की पांडुलिपि सबसे पहली और मूल पाई गई तो इतिहास के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।

आरती को लेकर स्थापित व नवीन तथ्य

अब तक यह माना जाता है कि बदरीनाथ धाम में जिस आरती का पाठ किया जाता है, उसकी रचना चमोली जिले के नंदप्रयाग निवासी बदरूद्दीन ने करीब 150 वर्ष पहले की। इसके पदों के अंश कुछ इस तरह हैं।

‘पवन मंद सुगंध शीतल हेम मंदिर शोभितम् ।

निकट गंगा बहत निर्मल बदरीनाथ विश्वंभरम, श्री बदरीनाथ विश्वंभरम ।।

शेष सुमरिन करत निशदिन धरत ध्यान महेश्वरम

वेद ब्रहमा करत स्तुति श्री बदरीनाथ विश्वंभरम, श्री बदरीनाथ विश्वंभरम।।

दूसरी तरफ धन सिंह बत्र्वाल की आरती की पांडुलिपि भी लगभग उतनी ही पुरानी बताई जा रही है। यह 11 पदों की आरती है, जो कि प्रचलित आरती से चार पद अधिक है। हालांकि आरती में समानता है, लेकिन संयोजन में अंतर नजर आता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!