Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत में तेजी से हो रहा सुधार

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2021, बुधवार, लखनऊ। पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। बुधवार को एसजीपीजीआइ से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की हालत दवाओं से ही काफी बेहतर हो रही है। लिहाजा, डॉक्टरों की टीम ने उनका आपरेशन करने का प्लान अभी टाल दिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर में कल्याण सिंह का हाल जानने संस्थान पहुंचे थे। कल्याण सिंह यहां सीसीएम के आइसीयू मे भर्ती हैं। मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने आंखें खोलीं और ‘कैसे हैं ‘ पूछने पर हल्की प्रतिक्रिया भी दी थी।

निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री का रक्तचाप, हृदय गति इत्यादि इस समय काफी  नियंत्रण में है। कल्याण सिंह के इलाज के लिए नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है।

इस पैनल में उपरोक्त विभाग के प्रमुख शामिल हैं। पैनल की निगरानी स्वंय संस्थान के निदेशक प्रो0 आरके धीमान और सीएमएस प्रो गौरव अग्रवाल कर रहे हैं। कल्याण सिंह के ब्लड मार्कर पर भी नजर रखी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह को भी फोन किया था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर वार्ता कर उनकी बेहतर देखभाल का निर्देश भी दिया। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और दिग्गज भाजपा नेता कल्याण सिंह को शनिवार देर रात लखनऊ के डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने के बाद रविवार शाम संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट किया गया। योगी आदित्यनाथ लोहिया में भी सबसे पहले कल्याण सिंह को देखने पहुंचे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!