Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध : कांवड़ के बजाय जलाभिषेक के लिए टैंकरों से ले जा सकते हैं गंगा जल

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून। कांवड़ यात्रा से करोड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 में यात्रा को स्थगित किया गया था और अब 2021 में भी शासन स्तर पर यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में शिवभक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार जलाभिषेक के लिए गंगाजल टैंकरों के माध्यम से भिजवाने की योजना बनाई जा रही है।

कांवड़ यात्रा के दौरान भले ही पुलिस कांवडिय़ों को बार्डर पर रोक सकती है, लेकिन जो कांवडिय़े बस व ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचेंगे उन्हें रोकना कहीं न कहीं पुलिस विभाग के लिए चुनौती रहेगा।

समन्वय बैठक में इस बात पर हुई चर्चा के दौरान यही हल निकाला गया कि इंटरनेट मीडिया व थानों के माध्यम से जनता को समझाने का प्रयास किया जाएगा।

मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित समन्वय बैठक में कई योजनाएं बनाई गईं। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड अशोक कुमार ने बताया कि 23 जुलाई से छह अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा पर यदि पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहता है तो दूसरे राज्यों के कुछ लोग पुलिस की अनुमति के बाद एक टैंकर लेकर हरिद्वार आएंगे और गंगाजल भरकर ले जाएंगे। जिसे वहां के अलग-अलग गांवों में वितरित किया जाएगा।

इसके अलावा यह भी योजना बनाई गई है कि कोरोनाकाल के दौरान जिस तरह थानों से प्रति व्यक्ति को खाना वितरित किया गया, उसी तर्ज पर थानों से गंगाजल भी वितरित किया जाएगा। ग्रामीण अपने क्षेत्र के थानों से गंगाजल के लिए संपर्क कर सकेंगे।

कांवड़ यात्रा में सबसे अधिक श्रद्धालु हरियाणा व उत्तर प्रदेश के रहते हैं। 2019 में करीब तीन करोड़ कांवडिय़े हरिद्वार पहुंचे थे, जिनमें 31 फीसद हरियाणा व 27 फीसद उत्तर प्रदेश के थे।

ऐसे में पुलिस की ओर से इस बार नारसन व मंडावली बार्डर पर अधिक सख्ती बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा खानपुर, सहारनपुर, नजीबाबाद व पांवटा साहिब बार्डर पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!