Breaking News :
>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

स्वास्थ्य मंत्रालय से हुई डॉ0 हर्षवर्धन की छुट्टी, दिया इस्तीफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2021, बुधवार, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम को होने वाला है। इस बीच मंत्रियों के इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन, श्रम मंत्री संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर विस्तार को लेकर अहम बैठक हुई। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया और अनुप्रिया पटेल की जगह तय मानी जा रही है। पढ़ें मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से जुड़ी हर जानकारी।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।
  • केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा का कहना है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।
  • श्रम मंत्री संतोष गंगवार के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।
  • समाचार एजेंसी पीटीआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले पीएम आवास पर बैठक संपन्न। पीएम आवास से निकले नारायण राणे, पशुपति पारस, आरसीपी सिंह। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सर्बानंद सोनोवाल, जीके रेड्डी, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुरुषोत्तम रूपाला और अनुप्रिया पटेल भी रवाना।
  • भाजपा सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति भवन में शाम छह बजे होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मंत्रियों से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें अपनी उम्मीदों से अवगत कराना चाहेंगे। इस बार मोदी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। अनुप्रिया पटेल के अलावा दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, हरियाणा की सांसद सुनीता दुग्गल और कर्नाटक की सांसद शोभा करंदलाजे को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है।
  • मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, उत्तर प्रदेश के अपना दल अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच गए हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मीनाक्षी लेखी, सर्बानंद सोनोवाल, पुरुषोत्तम रूपाला, निसिथ प्रमाणिक, आरसीपी सिंह और पशुपति पारस  7, लोक कल्याण मार्ग पर मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद हैं।

केंद्रीय मंत्रीमंडल में फेरबदल से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल अपने आवास से रवाना हुए।

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने आवास से निकले। उनके आवास के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ दिखी।

दिल्ली में बुधवार शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार होने से कुछ घंटे पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अपने बेटे प्रवीण निषाद के लिए जगह की मांग की है, जो संत कबीर नगर से भाजपा सांसद हैं।

संदेश में संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 160 से अधिक विधानसभा सीटों पर निषाद समुदाय का प्रभाव है। अगर अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रालय में शामिल किया जा सकता है, तो प्रवीण निषाद भी जगह के हकदार हैं। 2019 में भाजपा को 40 सीटों पर निषाद वोट मिले। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात कर ली है और अब फैसला भाजपा को करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!