Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
खेल-जगतताज़ा खबरें

BCCI ने चोटिल युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे से बुलाया वापस

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2021, बुधवार, नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल पाए गए हैं।

शुभमन गिल लंबे समय से जिस समस्या से जूझ रहे थे। उसके बारे में उन्होंने खुलासा किया। चूंकि, चोट गंभीर है, इसलिए वे तीन महीने के लिए टीम से बाहर रहेंगे। यहां तक कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने चोटिल शुभमन गिल को इंग्लैंड से वापस बुला लिया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो शुभमन गिल को शिन स्ट्रेस फ्रैक्चर है। ऐसे में वह चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआइ ने गिल को वापस स्वदेश बुलाने का फैसला किया है।

हालांकि, इस बारे में कोई खबर अभी तक सामने नहीं आई है कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा या शुभमन गिल कब स्वदेश लौटेंगे। गिल के पूरी सीरीज से बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट के सामने भी फिलहाल अड़चन है, क्योंकि उनके पास सीमित विकल्प ओपनिंग के लिए बचे हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि शुभमन गिल के बदले खिलाड़ी भेजने का कोई प्लान इस समय सक्रिय नहीं है। टीम मैनेजमेंट पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड बुलाना चाहता था, लेकिन वे श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद उपलब्ध होंगे। टीम मैनेजमेंट ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि केएल राहुल टेस्ट में ओपनिंग नहीं करेंगे और वे खुद भी ऐसा करने से कतरा रहे हैं। ऐसे में मयंक अग्रवाल और टेस्ट में डेब्यू का इंतजार कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग जोड़ी के तौर पर विकल्प के रुप में बचे हैं।

ऐसा भी समझा जाता है कि टीम मैनेजमेंट ने चयन समिति को किए गए मेल में किसी विशिष्ट खिलाड़ी के लिए नहीं कहा है। एक अधिकारी ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, “टीम मैनेजमेंट ने शुभमन की जगह किस खिलाड़ी को लेना है ये चयनकर्ताओं पर छोड़ रखा है, चाहे वो पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडीकल हो या अन्य कोई बल्लेबाज।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!