Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहे कोहरे का असर पड़ने लगा हवाई सेवाओं पर, 3 फ्लाइट हुई रद्द

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2020, बुधवार। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहे कोहरे का असर अब हवाई सेवाओं पर पड़ने लगा है। मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण तीन उड़ानें कैंसिल हुई। इनमें दिल्ली-दून व दून-पंतनगर के बीच संचालित होने वाली एयर इंडिया की उड़ान के अलावा स्पाइसजेट की दिल्ली-दून उड़ान शामिल थी। तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद मैदानी क्षेत्रों सुबह और रात के समय कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है।
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वर्तमान में करीब डेढ़ दर्जन उड़ानें संचालित हो रही हैं। कोहरे के कारण हवाई उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित होने लगे हैं। मंगलवार सुबह के समय कोहरे के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विजिविलिटी बेहद कम हो गई, जिससे सुबह के समय यहां आने वाली उड़ानें कैंसिल हो गयी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रात: 07:20 बजे इंडिया की फ्लाइट पहुंचती है, जो प्रात: आठ बजे यहां से पंतनगर के लिए उड़ान भरती है। पर मौसम खराब होने के कारण यह फ्लाइट कैंसिल हो गई।
वहीं, सुबह 8:10 बजे पहुंचने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी मौसम के कारण कैंसिल रही। जबकि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह आठ बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट, नौ बजे मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट, 10 बजे लखनऊ से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के अलावा सवा दस बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर जौलीग्रांट नहीं पहुंच पाई। यह सभी उड़ानें दोपहर बारह बजे के बाद यहां पहुंची
जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने बताया कि सुबह के समय घने कोहरे के चलते एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी होने से फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से यहां पहुंची। जबकि कोहरे को देखते हुए स्पाइसजेट और एयर इंडिया ने पहले ही अपनी एक-एक उड़ानों को कैंसिल कर दिया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल बुधवार की उड़ानों के समय में अभी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!