Breaking News :
>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने किया 98 किलो वजन कम, कपिल शर्मा ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘2 आदमी हो गये गायब’

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2020, बुधवार। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने पिछले कुछ सालों में अपना वज़न इतना कम किया है कि उन्हें देखने वाले हैरान रह जाते हैं और इसके लिए गणेश की तारीफ़ किये बिना नहीं रहते। बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स को अपने इशारों पर नचा चुके गणेश इस वीकेंड द कपिल शर्मा शो में नज़र आएंगे। शो का एक वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल गणेश आचार्य से उनके वज़न को लेकर मज़ाक कर रहे हैं।

वीडियो को सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस बार शो में गणेश के साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुइस भी शामिल होंगे। वीडियो में दिखाया जाता है कि कपिल, गणेश से पूछते हैं कि आपने कितना वज़न कम किया है। वो बताते हैं कि 92 किलो। इस पर कपिल कहते हैं कि छोटे शहरों में एक आदमी का वज़नन 46 किलो होता है। आपने दो आदमी ग़ायब कर दिये। इसके बाद सब ठहाका मारकर हंस पड़ते हैं। वीडियो में कपिल गीता कपूर के साथ फ्लर्ट करते दिखते हैं।

कृष्णा अभिषेक एक बार फिर जैकी श्रॉफ बनकर मनोरंजन कर रहे हैं। गीता कपूर को वो मां की दाल देते हैं। वहीं, जब गणेश आचार्य को खाली डिब्बा देते हैं तो वो पूछते हैं, यह खाली क्यों हैं? इस पर कृष्णा कहते हैं इसमें आचार्य (अचार) भरकर दे देना। इनके अलावा शो में चंदन प्रभाकर, भारती सिंह और शुमोना चक्रवर्ती भी अपने अंदाज़ से सबको हंसाकर लोट-पोट करेंगे।

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया बीते दिनों ड्रग मामले को लेकर सुर्खियों में रहे थे। ड्रग मामले में दोनों की गिरफ़्तारी भी हुई थी। हालांकि जल्द ज़मानत भी मिल गयी। इसके बाद ख़बरें आ रही थीं कि ‘द कपिल शर्मा शो’ से भारती बेदखल हो सकती हैं, मगर ऐसी ख़बरों पर विराम लगाते हुए भारती सिंह ने कुछ तस्वीरें डालकर ‘द कपिल शर्मा शो’ में धमाकेदार वापसी की पुष्टि कर दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!