Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
ताज़ा खबरेंदेश

प्रदर्शनकारी किसानों ने नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर को किया बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2020, बुधवार, देहरादून। कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर चल रहा किसानों का आंदोलन बुधवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गया। दिल्ली से सटे हरियाणा के सिंघु और टीकरी बॉर्डर के साथ दिल्ली-यूपी गेट पर हजारों किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रदर्शनकारी किसानों ने नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाले लिंक रोड (चिल्ला बॉर्डर) को बंद कर दिया है, जिससे वाहन जहां के तहां खड़े हैं। वहीं, सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने मंगलवार को दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर को फिर से बंद करने की चेतावनी दी थी। इस बॉर्डर को कुछ दिन पहले ही आंशिक रूप से खोला गया था। इसके बंद रहने से दिल्ली-नोएडा आने-जाने वाले हजारों लोगों को मुश्किल हो रही है। इसके साथ ही किसान नेताओं ने कहा कि पहले केंद्र सरकार तीनों कानूनों को रद करे इसके बाद ही कोई बात की जाएगी।

कुंडली बॉर्डर पर बुधवार को भी एक धरनारत किसान की मौत हो गई। बढ़ती ठंड और हृदयाघात से पटियाला के भातसो गांव निवासी 62 वर्षीय किसान पाला सिंह की मौत हो गई। सूचना पर थाना कुंडली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल (सोनीपत) भिजवाया। धरनास्थल पर पिछले तीन दिनों में यह लगातार तीसरी मौत है। अब तक कुल 21 किसानों की मौत हो चुकी है।

सिंघु बॉर्डर किसानों ने अब आक्रामक रुख भी अख्तियार कर लिया है और पुलिस की ओर से सड़क पर लगाए गए सीमेंट के बैरिकेड को हटाकर उसी जगह पर कई ट्रैक्टरों को भी खड़ा कर दिया है। इससे पूर्व सिंघु बार्डर पर दिल्ली की तरफ धरना दे रहे किसानों ने सोमवार को न केवल मंच बना दिया, बल्कि ठंड व बारिश से बचने के लिए उसके ऊपर शामियाना भी तान दिया।

किसानों की तरफ से बताया गया कि आंदोलन में अब तक 20 किसानों की मौत हो चुकी है। इनकी याद में देशभर 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। किसान नेताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिक्की आडिटोरियम में दिए बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बैठक में कारपोरेट जगत के लोगों से कहा कि सरकार ने उनके लिए कृषि क्षेत्र को खोल दिया है। मतलब, खेती को अब सरकार कारपोरेट जगत के लिए बाजार बना रही है। इससे किसान की भलाई कैसे संभव है, यह प्रधानमंत्री नहीं बता रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि जब किसान से बिना पूछे कानून बनाए हैं, तो इसी तरह बिना पूछे इन्हें वापस भी लिया जाए। पत्रकार वार्ता में दिल्ली से युद्धबीर सिंह, पंजाब से लखवीर सिंह, महाराष्ट्र से संदीप गड्डे्, हरियाणा से इंद्रजीत सिंह आदि शामिल हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!