Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
खेल-जगत

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला आज  

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 5 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली। वनडे विश्व कप का आगाज गुरुवार (5 अक्तूबर 2023) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने 2019 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को ही हराया था। तब मैच और सुपर ओवर में टाई हो गया था। इंग्लैंड के बाउंड्री काउंट नियम के आधार पर चैंपियन घोषित किया था। न्यूजीलैंड की टीम उस मैच में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। दूसरी ओर, खिताब की दावेदार जोस बटलर की टीम विजयी शुरुआत करना चाहेगी। अधिकतर टूर्नामेंट में पहला मैच पिछले संस्करण में फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों के बीच होता है। इसी वजह से पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच रखा गया है।

इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर के हाथों में है। वह 2019 में बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल थे। तब इयोन मोर्गन इंग्लैंड के कप्तान थे। वहीं, केन विलियम्सन न्यूजीलैंड की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने पिछले विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया था। हालांकि, विलियम्सन इंग्लैंड के खिलाफ उद्घाटन मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। विलियम्सन को आईपीएल 2023 के पहले मैच में चोट लगी थी। विलियम्सन की जगह पहले मैच में टॉम लाथम कमान संभालेंगे। इंग्लैंड की टीम वनडे विश्व कप में 50वीं जीत हासिल करना चाहेगी।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!