Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

‘केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद क्रिप्टोकरंसी पर बिल संसद में पेश किया जाएगा’ : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 नवम्बर 2021, नई दिल्ली। क्रिप्टोकरंसी पर देश में पाबंदी लगाने को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रुख सख्‍त है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद क्रिप्टोकरंसी पर बिल संसद में पेश किया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि Non-Fungible Tokens (NFTs) के नियमन पर भी विचार किया जा रहा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार जल्द ही एक विधेयक लाएगी। इसे पिछली बार नहीं लाया गया था क्योंकि कुछ अन्य पहलू थे जिन पर गौर किया जाना बाकी था। क्रिप्टोकरंसी (Cryptocurrency) जैसी बहुत सी चीजें चलन में आ गई थीं। सीतारमण ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि इरादा बिल में सुधार करने का है।

क्रिप्टोकरंसी पर इश्तिहार को लेकर उन्होंने कहा कि विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। एएससीआई विज्ञापन को नियंत्रित करता है और दिशानिर्देश तैयार करता है। इसके सभी नियमों को देखा जा रहा है ताकि हम देख सकें कि विज्ञापनों पर क्या किया जा सकता है।

इससे पहले मंत्री ने सोमवार को कहा था कि Bitcoin को मुद्रा के रूप में मान्यता देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि सरकार बिटकॉइन लेनदेन पर डेटा एकत्र नहीं करती है। संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र में सूचीबद्ध आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विधेयक, 2021 का क्रिप्टोकरंसी और विनियमन, भारत में सभी निजी क्रिप्टोकरंसी को प्रतिबंधित करने का प्रयास करता है। हालांकि, यह क्रिप्टोकरंसी की अंतर्निहित तकनीक और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कुछ अपवादों की अनुमति देता है।

सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया था कि भारत में क्रिप्टोकरंसी अनियंत्रित है और वह इसके व्यापार के बारे में जानकारी एकत्र नहीं करती है। लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि रिवर्ज बैंक ऑफ इंडिया ने 31 मई 2021 के सर्कुलर से अपनी विनियमित संस्थाओं को सलाह दी है कि वे अपने ग्राहक को जाने, धनशोधन निरोधक उपाय अपनाए, आतंकवाद के वित्त पोषण का मुकाबला करे और धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 आदि के तहत दायित्वों के मानकों को नियंत्रित करने वाले नियमों के अनुरूप क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन के लिये उचित प्रक्रियाओं को जारी रखे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!