Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने देवस्थानम बोर्ड पर आए फैसले को लेकर जताया हर्ष

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 नवम्बर 2021, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मंगलवार को देवस्थानम बोर्ड को भंग किये जाने का ऐलान कर दिया गया। पिछले काफी समय से देवस्थानम बोर्ड को खत्म किये जाने की मांग उठाई जा रही थी, जिसको लेकर राज्य सरकार काफी दबाव में थी।

सरकार के इस निर्णय के बाद राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं। वहीं सरकार के इस फैसले पर जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने खुशी जाहिर की है। मीडिया को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेशभर में खुशी की लहर है।

उन्होंने कहा कि जनता कैबिनेट पार्टी पिछले काफी दिनों से सरकार से ये मांग करती आ रही थी कि देवस्थानम बोर्ड मामले पर सरकार तीर्थ पुरोहितों की बात भी सुनें। जेसीपी अध्यक्ष ने कहा कि वे जनता कैबिनेट पार्टी के उज्जवल भविष्य एवँ उत्तराखंड की खुशहाली के लिए कुछ दिनों पूर्व बाबा केदारनाथ से आशीर्वाद लेने गईं थी। इस दौरान उन्होंने वहां के तीर्थ पुरोहितों से भी मुलाकात की थी। भावना पांडे ने इस दौरान देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों से विशेष चर्चा की थी व उनकी बात सुनी थी।

तीर्थ पुरोहितों से वार्ता के बाद जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने सरकार को चेताते हुए कहा था कि सरकार अपने आश्वासन के अनुसार देवस्थानम बोर्ड पर विचार करे, अन्यथा जनता कैबिनेट पार्टी सड़कों पर उतरकर तीर्थ पुरोहितों के समर्थन में प्रदर्शन करेगी एवँ देवस्थानम बोर्ड का विरोध करेगी।

अब देवस्थानम बोर्ड के भंग होने एवँ तीर्थ पुरोहितों के हक़ में निर्णय आने पर जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये सत्य की जीत है। तीर्थ पुरोहितों की प्रार्थना एवँ उनकी मेहनत रंग लाई, आखिरकार भाजपा सरकार को बैकफुट पर आकर अपना फैसला बदलना पड़ा।

Loading

error: Content is protected !!