Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के उपाध्‍यक्ष दिलीप घोष ने टीएमसी और कांग्रेस दोनों पर ही साधा निशाना

सोनिया गांधी का समय अब खत्‍म : दिलीप घोष

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 नवम्बर 2021, नई दिल्ली। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच बन रही दूरियों पर भाजपा ने भी कटाक्ष किया है। भाजपा के उपाध्‍यक्ष दिलीप घोष ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अब सोनिया गांधी का समय पूरा हो चुका है और अब ममता विपक्ष को लीड करना चाहती हैं। उन्‍होंने कहा कि इनका ये नाटक काफी पुराना है। विपक्ष की हर पार्टी चाहती है कि वो लीड करे। ममता भी विपक्ष की नेता बनना चाहती हैं।

गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र के दौरान भी कांग्रेस और टीएमसी के बीच जारी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। इससे पहले भी दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ी हुई थीं। इसकी वजह कांग्रेस के नेताओं का तेजी से टीएमसी का दामन थामना था। बता दें कि टीएमसी न तो कांग्रेस द्वारा बुलाई गई बैठक का हिस्‍सा बनी थी न ही वो केंद्र सरकार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के साथ शामिल हुई। कांग्रेस ने ये बैठक शीतकालीन सत्र को लेकर रणनीति बनाने के मकसद से बुलाई थी। आपको यहां पर ये भी बता दें कि कांग्रेस की तरफ से लगातार टीएमसी पर सवाल उठाए जा रहे हैं

पिछले दिनों कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि टीएमसी किसानों के मुद्दे पर मिली जीत का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है जबकि वो इस लड़ाई में कहीं थी ही नहीं। अब कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि टीएमसी और भाजपा में अंदरखाने सांठगांठ हो रखी है। चौधरी ने यहां तक कहा है कि टीएमसी डबल गेम खेल रही है।

गौरतलब है कि इसी वर्ष 20 अगस्‍त को जब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेसी की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के बीच में मुलाकात हुई थी, तब दोनों की ही तरफ से बातचीत सकारात्‍मक दिशा की तरफ बढ़ने का संकेत दिया गया था। उस वक्‍त टीएमसी प्रमुख ने कहा था कि भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। लेकिन आज ये स्थिति बदल चुकी है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!