Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेहरादून

वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2024-25 के बजट के लिए विभागीय अधिकारियों की पीठ थपथपाई

बजट संतुलित और समावेशी बने, इसके लिए विभागीय अधिकारी दिन-रात कार्य करते हैं : वित्त मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 01 मार्च 2024, देहरादून। वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2024-25 के बजट के लिए विभागीय अधिकारियों की पीठ थपथपाई है। साथ ही आगे भी सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा मंत्री डॉ अग्रवाल ने बजट की सराहना करने पर नागरिकों का धन्यवाद भी किया है।

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में वित्त मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि बजट संतुलित और समावेशी बने, इसके लिए विभागीय अधिकारी दिन-रात कार्य करते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा कर कहा कि 89 हजार 230 करोड़ रूपये के बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को ध्यान में रखकर संतुलित और समावेशी बजट बनाया गया है। इससे सशक्त उत्तराखंड बनाने की धामी सरकार की प्रतिबद्धता में सफलता मिलेगी।

डॉ० अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट है, जिससे विकास की गतिविधि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया। जिसमें राज्य के हित धारकों के साथ संवाद तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहे सुझावों का समावेश शामिल है।

वित्त मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता समग्र विकास को लेकर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में श्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में शामिल हो, इस दिशा में भी यह बजट कामगार साबित होगा।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, अपर सचिव सी रविशंकर, बजट अधिकारी मनमोहन मैनाली, बजट सलाहकार लक्ष्मी नारायण पंत आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!