Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब कांग्रेस में टिकट के लिए मारामारी, महिला कांग्रेस ने भी बगावत का उठाया झंडा

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2022, शनिवार, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट को लेकर मारामारी बची हुई है। टिकट न मिलने से नााराज नेताओं ने बागी तेवर अपना लिए है और कई जगहोंपर तो पार्टी के उम्‍ममीदवारों के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। अब इसमें पंजाब महिला कांग्रेस भी शामिल होती दिख रही है। महिला कांग्रेस की नेताओं ने भी अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्च खोलने का ऐलान कर दिया हैै।

पंजाब महिला कांग्रेस की अध्‍यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने तो सीधे – सीधे बगावत की धमकी दे डाली है। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं को कांग्रेस की बची आठ सीटों पर टिकट नहीं दिया गया तो वह इसके खिलााफ संघर्ष करेंगी।

विदित रहे कि पंजाब विधानसभा चुनाव के  लिए कांग्रेस ने अब तक 99 सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा की है और अब आठ सीटों के लिए प्रत्‍ याशियों की घोषणा होनी है।  महिलाओं को बहुत कम संंख्‍या में कांग्रेस टिकट देने पर  पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बलवीर रानी सोढी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलााहै । वह राज्य में कांग्रेस की ओर से नाममात्र महिलाओं को प्रत्याशी बनाए जाने से खासी गुस्से में नजर हैं।

अर्बन एस्टेट स्थित अपने आवास पर महिला कांग्रेस की बैठक में पहुंचीं अलग-अलग शहरों से कांग्रेस की महिला नेत्रियों को संबोधित करते हुए रानी सोढी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह पंजाब में कांग्रेस का नारा ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ और धी पंजाब अपना हक लैणा जानदी ए..(पंजाब की बेटी अपना हक लेना जानती है। ) सार्थक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दोनों प्रत्याशियों की सूची में महिलायों को कोई तवज्जो नहीं दी गई है। अगर बाकी आठ बची सीटों में महिलाओं को टिकट न दी गई तो अगली संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी।

पंजाब महिला कांग्रेस की अध्‍यक्ष रानी सोढी ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत ¨सह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू व पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी ने उनका कोई पक्ष नहीं सुना। पहले उन्होंने सोचा था कि पंजाब कांग्रेस के महिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूं, लेकिन अब मैं महिलाओं का हक लड़ाई लड़कर लूंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!