Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज गाजियाबाद का दौरा, सपा मुखिया अखिलेश यादव भी होंगे गाजियाबाद में

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2022, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण में कुल 58 सीटों पर आगामी 10 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के पास एक सप्ताह का ही समय बचा है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में जैसे-जैसे मतदान नजदीक आ रहा है, गाजियाबाद में स्टार प्रचारकों की आमद बढ़ने लगी है। भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव में जान फूंकने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद आ रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस कार्यक्रम की अंतिम रूप से तैयारी हो गई है। इसके अलावा पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शनिवार को गाजियाबाद में होंगे।

इसी बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता से गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने आ रहे हैं। खास यह कि पहली बार एक ही दिन प्रदेश के वर्तमान एवं पूर्व मुख्यमंत्री एक साथ चुनाव प्रचार के दौरान शब्द-बाण छोड़ने आ रहे हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शाम 4:00 बजे मुरादनगर पहुंचेंगे। अखिलेश व जयंत चौधरी संयुक्त रूप से दोपहर 12 बजे एनएच-24 स्थित वेदांता फार्म हाउस में पत्रकार वार्ता करेंगे। बता दें कि चुनावों की घोषणा के बाद से अब तक मुख्यमंत्री भाजपा की पांचों सीटों पर जीत बरकरार रखने को तीन बार जिले में आ चुके हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बिगुल बज चुका है। आगामी 10 फरवरी को गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हापुड़ की 11 सीटों समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान होगा।

गौतमबुद्धगर, हापुड़ और गाजियाबाद की 11 विधानसभा सीटें

  • नोएडा
  • दादरी
  • जेवर
  • हापुड़
  • धौलाना
  • गढ़मुक्तेश्वर
  • गाजियाबाद
  • साहिबाबाद
  • लोनी
  • मुरादनगर
  • मोदीनगर

विदित रहे कि इन सीटों में तकरीबन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। इस बार यूपी में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!