Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

अमित शाह आज सहारनपुर में डोर-टू-डोर जनसपंर्क कर BJP प्रत्याशी की जीत का रास्ता करेंगे साफ

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2022, शनिवार, मुजफ्फरनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हाट सीट कही जाने वाली देवबंद विधानसभा में आएंगे और डोर-टू-डोर जनसपंर्क कर भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह की जीत का रास्ता साफ करेंगे। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को आला अधिकारियों ने देवबंद पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत आएंगे और जिला अस्पताल में पीकू सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इनके अलावा छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश पटेल मेरठ आएंगे। बिजनौर में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आएंगे और मेरठ में ही रहेंगे उप मुख्‍यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा, वहीं मेरठ में ही स्‍मृति ईरानी भी रहेंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दोपहर 2:00 बजे मुजफ्फरनगर से देवबंद पहुंचेंगे और 2:30 बजे तक नगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर भाजपा को मजबूत बनाने का आहवान करेंगे। उनका यहां एमबीडी चौक से सुभाष चौक व बाजार में जनसंपर्क का कार्यक्रम है। इसके बाद वह नागल के गांव कोटा के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री के देवबंद दौरे को लेकर शुक्रवार की दोपहर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह, डीएम अखिलेश कुमार और एसएसपी आकाश तोमर ने दिल्ली से आई स्पेशल टीम के साथ जनसंपर्क करने वाले स्थल का पैदल निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, देवबंद में होने वाले गृह मंत्री के जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर विधायक कुंवर बृजेश सिंह व जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी समेत भाजपा कार्यकर्ता तैयारियां चुस्त-दुरुस्त करने में मशगूल रहे। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ बीएसएफ के जवान तैनात रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!