Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नगर निगम की ओर से गूँज संस्था द्वारा बनाए गए पार्क की जमीन की एनओसी निरस्त करने के ममाले में हुआ जमकर हंगामा

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2022, गुरूवार, देहरादून। नगर निगम की ओर से सहस्रधारा रोड राजेश्वर नगर में गूँज संस्था की तरफ से बनाए गए पार्क की जमीन की एनओसी निरस्त करने प्रकरण में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ।

संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद ने पहले प्रेसवार्ता कर महापौर सुनील उनियाल गामा पर गंभीर आरोप लगाकर जानबूझकर उन्हें दी गई एनओसी निरस्त करने की बात कही व इसके बाद उन्होंने नगर निगम पहुँचकर महापौर के कक्ष में हंगामा किया।

महापौर से दुर्व्‍यवहार देख उनके अंगरक्षक व निगम कर्मचारियों ने सोनिया आनंद को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानीं। आधा घंटा हंगामा चला और इसके बाद अदालत में जाने की बात कहकर वह चली गईं। इस मामले में महापौर ने विधि विशेषज्ञों से राय लेकर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

गूँज संस्था की ओर से सहस्रधारा रोड पर राजेश्वर नगर में निगम की जमीन पर गौतम बुद्ध पार्क बनाया गया है। रविवार को पार्क का उद्घाटन पदमभूषण डाॅo अनिल प्रकाश जोशी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने किया था।

सोमवार को नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्क को लेकर स्थानीय पार्षद एवं भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। यह आरोप लगाया कि पार्क जमीन पर कब्जे के लिए बनाया गया है। हंगामे के बाद बोर्ड ने पार्क की जमीन की एनओसी निरस्त कर दी थी।

बुधवार दोपहर गूूँज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक साल पूर्व महापौर ने ही पार्क बनाने की अनुमति दी थी। सरकार के लोग ही सरकारी जमीनें धड़ल्ले से बेच रहे हैं और जो लोग कायदे एवं कानूनों का पालन कर जनता की सुविधा को सामाजिक कार्य कर रहे हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि मंत्री व भाजपा नेताओं को सरकारी भूमि बेचकर करोड़ों रुपये कमाने की खुली छूट दी हुई है। सोनिया ने कहा कि उन्होंने करीब 18 लाख रुपये खर्च कर सहस्रधारा रोड पर गौतम बुद्ध पार्क तैयार किया।

पार्क के उद्घाटन में महापौर को भी बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सहस्रधारा रोड पर सरकार व नगर निगम की करोड़ों की भूमि बेच रहे हैं व इसके बारे में महापौर को पूरी जानकारी है।

इसके बावजूद महापौर चुप हैं और सरकारी जमीनें लुटवा रहें हैं। सोनिया ने चेतावनी दी है कि एनओसी रद का निर्णय वापस नहीं हुआ तो निगम में धरना प्रदर्शन करेंगी। उनके साथ गूँज संस्था के उपाध्यक्ष रविंदर सिंह आनंद और आशा आनंद आदि मौजूद रहे।

इसके बाद सोनिया अपने समर्थकों समेत नगर निगम पहुँची और सीधे महापौर दफ्तर में आ धमकीं। उस वक्त महापौर निजी कक्ष में दून बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे थे। सोनिया बिना मंजूरी सीधे निजी कक्ष में घुस गईं एवं महापौर पर बरस पड़ी।

उन्होंने महापौर की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए जाच की माँग की। लगभग आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। महापौर गामा से दुर्व्‍यवहार कर उनके लिए अभद्र टिप्पणीं भी की गई।

महापौर ने उन्हें बताया भी कि निगम ने जमीन की एनओसी निरस्त की है, पार्क की नहीं, लेकिन सोनिया ने एक नहीं सुनी। महापौर के अंगरक्षक से भी सोनिया ने बदसलूकी की। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी महापौर के पक्ष में एकत्रित हो गए थे, लेकिन महापौर ने उन्हें भी किसी तरह का कदम उठाने से रोक दिया।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सोनिया आनंद मेरी परिचित हैं और मैंने उन्हें हमेशा अपनी बहन की तरह माना है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने इतना हंगामा और मुझसे दुर्व्‍यवहार क्यों किया ? नगर निगम ने जमीन की एनओसी एमडीडीए को दी थी। यही एनओसी निरस्त की गई।

मेयर ने गूँज संस्था से नगर निगम का पार्क बनाने का समझौता कभी हुआ ही नहीं। जमीन नगर निगम की स्वामित्व वाली है। पार्क आमजन के लिए बना है और निगम ने पार्क के विरुद्ध कोई कदम नहीं उठाया है। मुझ पर सोनिया की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, वह झूठे और बेबुनियाद हैं।

महापौर ने कहा कि इन आरोपों को सोनिया सिद्ध कर दिखाये। जो दुर्व्‍यवहार सोनिया ने किया है वह निंदनीय है। मैंने एक महिला व बहन होने के नाते दुर्व्‍यवहार के बावजूद किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। अब मैं विधि विशेषज्ञों से सलाह ले रहा हूँ। इसके बाद कानूनी कार्रवाई पर निर्णय लूँगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!