Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जहाँ सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू होगी” : सीएम धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2022, गुरूवार, देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार, 27 अप्रैल को रुद्रपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जहाँ सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू होगी। समान नागरिक संहिता के लिए शीघ्र कमेटी गठित होने वाली है। अब हमें आराम से नहीं बैठना है बल्कि प्रदेश में विकास की गति और तेज करनी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल यहाँ से 20 रुपया महंगा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य के चहुँमुखी विकास के चलते ही जनता ने दोबारा प्रचंड बहुमत देकर इतिहास बनाया है। उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम मनोयोग से काम कर रहे हैंं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनना बड़ी उपलब्धि है।

इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान पर सीएम ने कहा कि प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से अब अवांछित तत्वों की गलत मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे। उत्तराखंड चीन और नेपाल सीमा से सटा राज्य है। इसकी संवदेनशीलता को समझने की जरूरत है।

बहुत जल्दी गरीबों को मिलेंगे 3 मुफ्त सिलिंडर : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चुनाव के समय की गई मुफ्त गैस सिलिंडर देने की घोषणा सरकार जल्द पूरी करने की तैयारी में है। गरीब परिवारों को साल में तीन मुफ्त सिलिंडर दिए जाएंगे।

राज्य की खुशहाली व चहुँमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री ने संतों का आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से गांधी पार्क में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने आध्यात्मिक प्रचार सामाग्री, आयुर्वेदिक उत्पाद स्टाल का निरीक्षण करने के साथ ही प्रकल्प प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सीएम धामी ने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही उन्हें यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने राज्य की खुशहाली व चहुँमुख विकास के लिए संतों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नरेन्द्रानंद महाराज, स्वामी उमेशानंद, साध्वी रबिया भारती, कथावचक वैष्णवी भारती आदि मौजूद थे।

रिश्वत माँगने वालों की शिकायत 1064 नंबर पर की जा सकती है

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में सभी कार्य पारदर्शिता से होंगे। अगर आम जनता को अपने काम करवाने में किसी कर्मचारी व अधिकारी द्वारा रिश्वत माँगी जाती है तो इसकी शिकायत 1064 नंबर पर की जा सकती है। इस पर कठोर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!