Breaking News :
>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
ताज़ा खबरेंदेश

नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुँचे रक्षा कार्यालय परिसर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने रक्षा कार्यालय परिसर पहुंच गए हैं। यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों के लिए सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण समुद्री मामलों पर चर्चा करने के साथ-साथ एक संस्थागत मंच के माध्यम से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और भारतीय वायु सेना के मार्शल विवेक राम चौधरी भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

विदित रहे कि यह चार दिवसीय सम्मेलन सोमवार को शुरू हुआ था और आज इसका अंतिम दिन है।

नौसेना प्रमुख अन्य नौसेना कमांडरों के साथ पिछले छ: महीनों में भारतीय नौसेना द्वारा किए गए प्रमुख परिचालन, सामग्री, रसद, मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। इस सम्मेलन में पड़ोसी देशों के सुरक्षा परिदृश्यों की पृष्ठभूमि में भू-रणनीतिक स्थिति की गतिशीलता के साथ-साथ चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण उभरती चुनौतियों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इस बैठक में कमांडरों द्वारा हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसकी ताकत पर भी विशेष विचार-विमर्श हो सकता है। चीन के साथ एलओसी पर गतिरोध को भी सेना इस बैठक में उठा सकती है।

विदित रहे कि बैठक में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर बातचीत के साथ नौसेना की युद्धक क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है। सेना के अभियानों को प्रभावशाली बनाने और दक्षता को बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा की जायेगा। वहीं शीर्ष कमांडर सेंसरों और हथियारों के प्रदर्शन, नौसेना के प्लेटफार्म की तैयारियों, परियोजनाओं और कई अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा करेंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!