Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

डीएम अभिषेक रूहेला ने यमुनोत्री धाम में यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2022, गुरूवार, यमुनोत्री। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यमुनोत्री पैदल मार्ग के साथ ही यमुनोत्री धाम में यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, यात्री विश्राम गृह अन्य व्यवस्थाओं को ओर बेहतर बनाये जाने को लेकर जल संस्थान, जिला पंचायत, पर्यटन आदि सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये l जिलाधिकारी ने कहा की यात्रा के दौरान घोड़ा- खच्चर, डन्डी- कन्डी के संचालन से यात्रियों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो इसके लिए बेहतर प्रयास किए जायेगें।

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थायें सही पायी l इस दौरान जिलाधिकारी ने यमुनोत्री पैदल मार्गों पर स्थित दुकानों में पैकेजिंग खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ आदि की उत्पादन तिथि व समाप्ति तिथियों की जांच की उन्होंने सम्बधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा दुकानों में रेट लिस्ट, खाद्य सामग्री आदि का समय-समय पर निरीक्षण करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने यमुनोत्री धाम में भीड़ -भाड़ तथा यात्रा से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किये जाने को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा मार्गों पर मुख्य पड़ावों पर पॉलिथीन का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करना सुनिश्चित करें। वहीं जिलाधिकारी ने भैरव मन्दिर से यमुनोत्री धाम पुराने पैदल मार्ग का भी निरीक्षण किया उन्होंने मार्ग में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये तथा मार्ग पर पड़े पेड़ों को शीघ्र हटाने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी को दिये।

जिलाधिकारी ने कहा भैरव मन्दिर के पास स्वास्थ्य व्यवस्था, पुलिस तैनाती तथा यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पैदल मार्गों पर अन्य व्यवस्थाएं भी चाक- चौबंध की जाये।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, तहसीलदार बड़कोट चमन सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज गुसाईं सहित अन्य यात्रा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!