Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

‘खेलो इंडिया’ के उद्घाटन कार्यक्रम में मशहूर स‍िंगर कैलाश खेर अचानक भड़क उठे, युवाओं से कहा – ‘तमीज सीखो’

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 मई 2023, लखनऊ। ‘खेलो इंडिया’ के उद्घाटन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए मशहूर गायक कैलाश खेर प्रशंसकों की अभद्रता से विफर पड़े। उन्होंने मंच से तीखी प्रतिक्रिया दी। कैलाश खेर ने नाराज होकर माइक से बोला कि ”तमीज सीखो। एक घंटा मुझको इंतजार कराया। इसके बाद तमीज नाम की कोई चीज नहीं है। क्या है ये खेलो इंडिया ? खेलो इंडिया तब है, जब हम खुश हैं।”

घरवाले खुश होंगे तभी बाहर वाले खुश होंगे, इस दुनिया में। तमीज सीखो, होशियारी झाड़ रहे हो। कोई किसी को काम करना आता नहीं। अगर बोलना चाहेंगे तो इतना बोल देंगे कि छोड़ दीजिए सब…”। कैलाश खेर ने कहा कि पूरा भारत उन्हें प्यार करता है। भारतवासियों का चरण छूकर प्रणाम करने का मन करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का का नाम लिए बिना कहा की वह भी उन्हें दुलार करते हैं। उन्होंने कहा कि ”चीजें व्यवस्थित होनी चाहिए।”

अगर अभी ध्यान नहीं दिया जाएगा तो ऐसे ही चलता रहेगा। ज्यादा कमांडो गिरी वहां दिखाइए जहां जरूरत है। हम अपने हैं। हम संतो के बीच से आए हैं। हम फिल्मी गायक नहीं है, याद रखना। हम भारत के लिए जीते हैं भारत के लिए ही मरेंगे…”। बताया जा रहा है कि कैलाश खेर करीब एक घन्टे तक जाम में फंस गए थे। यही नहीं, उनके स्टाफ को पुलिस वालों ने रोक लिया था, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के रंगारंग आगाज के बाद मंच पर पहुंचे सुप्रसिद्ध सू्फी गायक पद्मश्री कैलाश खेर खिलाड़ियों के आकर्षण का केंद्र रहे। कैलाश खेर के गानों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ””हो गई मैं तेरी दीवानी, जय जयकारा जय जयकारा स्वामी देना साथ हमारा, मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया, और पिया के रंग रंग देनी ओढ़नी जैसे गीतों से लोगों का मन मोह लिया और दर्शक जमकर झूमे।

लोगों का उल्लास बढ़ा तो कैलाश खेल ने मंच का पारा बढ़ाना शुरू किया। उन्होंने बेबाक अंदाज से तराने छेड़े। उन्होंने ””क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है, क्या कभी बिन बाती दीपक जलता है”” गाना गाया, जिसे सुनते ही खिलाड़ियों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। युवाओं ने उनके गानों पर जमकर सीटियां बजाईं। कैलाश ने ””देव”” फिल्म के गाने गाकर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।

श्तेरे नाम से जी लूं मैं तेरे नाम से मर जाऊं”” सुनाकर गीतों का सिलसिला उन्होंने आगे बढ़ाया तो उनके सुर का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोलने लगा। बाहुबली फिल्म के गीत ””जय जय जयकारा”” से उन्होंने इस क्रम को जारी रखा। चक दे इंडिया का गीत ””जाना जोगी नाल दे”” सुनाते हुए उन्होंने खिलाड़ियों को मंच पर बुलाया और कार्यक्रम को समापन की ओर पहुंचाया। समारोह के दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम् के जय घोष से पूरा स्टेडियम गुंजायमान हो गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!