Breaking News :
>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या>>ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को टीजर में जबरदस्त कॉमेडी, मजेदार डायलॉग्स और स्टार्स की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर टीजर तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर है टीजर

करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में शुरुआत से आखिर तक हंसी का तड़का देखने को मिलता है। अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज में दर्शकों को खूब एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत में उनका डायलॉग — “इस फिल्म में किसी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है…” लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इसके बाद फिल्म में कॉमिक कन्फ्यूजन, अफरा-तफरी और मजेदार परिस्थितियों की झलक दिखाई गई है। खासतौर पर सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के बीच की नोकझोंक दर्शकों को गुदगुदाने का काम करती है। एक सीन में जब सुनील शेट्टी अक्षय से पूछते हैं, “तू मरता क्यों नहीं?” तो अक्षय का जवाब — “मैं मरने में जान डाल रहा हूं” — टीजर का सबसे मजेदार मोमेंट बन गया है।

मल्टीस्टारर फिल्म में दिखेगा सितारों का जमावड़ा

‘वेलकम टू द जंगल’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टारकास्ट है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, तुषार कपूर, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और लारा दत्ता समेत कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। टीजर देखने के बाद फैंस को अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!