Breaking News :
>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
अन्य

हर महिला के पास होनी चाहिए ये 4 तरह की जैकेट, स्टाइल के साथ पहुचाएंगी गर्मी

सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है, जिस दौरान सभी की अलमारियों में रखे ऊनी कपड़े निकल जाते हैं।कपकपाती ठंड से खुद को बचाने के लिए महिलायें कपड़ों को लेयर करती हैं, जिसके कारण स्टाइलिश दिखना मुश्किल हो जाता है।हालांकि, आज के फैशन टिप्स में हम आपको 4 तरह की जैकेटों के सुझाव देंगे, जिन्हें पहनकर आप सर्दियों में भी खूबसूरत दिखेंगी।ये जैकेट आपको ठंड से बचाएंगी और स्टाइलिश लुक भी देंगी।

डेनिम जैकेट
जब बात जैकेट की आती है, तो सबकी जुबान पर पहला नाम डेनिम जैकेट का आता है। यह डेनिम के कपड़े से बनी जैकेट होती है, जो अलग-अलग स्टाइल में उपलब्ध होती है।आपको सर्दियों के लिए ऐसी डेनिम जैकेट खरीदनी चाहिए, जिसके अंदर मुलायम फ्लीस लाइनिंग लगी हो। आप डेनिम जैकेट को स्वेटर, हुडी, कुर्ती, ड्रेस या किसी भी अन्य कपड़े के साथ स्टाइल कर सकती हैं।यह हल्की ठंड वाले दिनों में पहनने के लिए आदर्श रहती हैं।

फ्लैनल जैकेट
फ्लैनल जैकेट सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। ये जैकेट फ्लीस लाइनिंग के साथ बनाई जाती हैं, जो देखने में बिलकुल किसी शर्ट की तरह लगती हैं।आम तौर पर फ्लैनल जैकेट पर पलैड नामक धारीदार प्रिंट होता है। इस जैकेट के साथ लेदर वाली जींस या स्कर्ट, स्वेटर और बूट पहनकर आपको एक आकर्षक लुक मिलेगा।साथ ही आप इसे डेनिम जींस और हाई नेक स्वेटर के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

पफर जैकेट
पिछले कुछ सालों से महिलाओं के बीच पफर जैकेट बेहद लोकप्रिय होती जा रही हैं। यह जैकेट सिंथेटिक इन्सुलेशन या पंखों से भरी होती है, जो शरीर की गर्मी को बनाए रखती है।इस जैकेट को पहनकर आप सबसे ठंडी परिस्थितियों में भी गर्माहट महसूस करेंगी। यह जैकेट हल्की फूली होती है और क्रॉप किस्म में भी बिकती है।आप इस जैकेट को कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं और बेहद सुंदर दिख सकती हैं।

टेडी जैकेट
आप सभी ने बचपन में टेडी बियर से जरूर खेला होगा, जो बेहद मुलायम होता है। इन दिनों बाजार में टेडी जैसी दिखने वाली जैकेट मिलने लगी हैं, जिन्हें टेडी जैकेट कहा जाता है।इन्हें नकली कतरनी या ऊन से बनाया जाता है, जो रुई जैसी मुलायम होती हैं। ये जैकेट जींस और स्वेटर के साथ बहुत अच्छी लगती हैं और आप इन्हें स्कर्ट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!