Breaking News :
>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
उत्तराखण्ड

आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए- मदन कौशिक

चारधाम यात्रा और मानसून को लेकर सरकार अलर्ट, विभागों को 24×7 तैयार रहने के निर्देश

देहरादून। आगामी मानसून और चारधाम यात्रा को देखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। यूएसडीएमए में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों, जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को 24×7 सतर्क रहकर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले प्रदेशभर में कम से कम दो बार नालों और नालियों की सफाई हर हाल में पूरी की जाए, ताकि जलभराव और शहरी बाढ़ जैसी स्थितियों को रोका जा सके। उन्होंने हाई कैपेसिटी पम्प, मोटर बोट, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण और संचार संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दलों की पूर्व तैनाती करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को चारधाम मार्गों और आपदा संभावित क्षेत्रों में मेडिकल पोस्ट स्थापित करने, पर्याप्त दवाइयों और चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मानसून के दौरान जलजनित और संक्रामक रोगों से निपटने के लिए विशेष तैयारी रखने को कहा गया। गर्भवती महिलाओं का पूर्व डेटा संकलित कर उनके लिए चिन्हित स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

पशुपालन विभाग को आपदा के दौरान पशुओं के उपचार और बचाव के लिए विशेष क्विक रिस्पांस टीम गठित करने को कहा गया। वहीं बढ़ती ट्रेकिंग गतिविधियों को देखते हुए ट्रेकिंग पॉलिसी और ट्रेकर्स की सुरक्षा के लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि ट्रेकर्स के पास जीपीएस और संचार उपकरण उपलब्ध होने चाहिए ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।

बैठक में नदियों के चैनलाइजेशन और ड्रेजिंग कार्य मानसून से पहले पूरा करने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि नदियों में सिल्ट जमा होने से बाढ़ और जलभराव की समस्या बढ़ती है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ डिसिल्टिंग कार्य सुनिश्चित करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!