Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
देश

पुलिस की तस्करों के साथ मुठभेड़, कार से 78 किलो अफीम, पांच जिंदा कारतूस सहित एक मैग्जीन जब्त की

उदयपुर, चित्तौड़गढ़ जिले के देवरी गांव में नाकाबंदी के दौरान पुलिस की तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ किन्तु तस्कर लग्जरी कार छोड़कर भाग निकले। उनकी कार से 78 किलो अफीम के अलावा पिस्टन की मैग्जीन तथा कारतूस बरामद हुए। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपए से अधिक बताई। बरामद कार में दो नंबर प्लेट भी मिलीं, जिनमें से एक महाराष्ट्र की जबकि दूसरी जयपुर की थी।

मिली जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस देवरी गांव के समीप उदयपुर हाई वे पर होटल कमल के पास नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ की ओर से आई फारचूनर कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। किन्तु उसमें सवार तस्कर ने कार की रफ्तार तेज कर दी।

हैड कांस्टेबल की वजह से पकड़ी गई कार, मिलेगा इनाम

सदर थाने के हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह की चतुराई की वजह से तस्करों की कार पकड़ी गई। पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागते समय हैड कांस्टेबल भूपेंद्र ने स्टॉप स्टिक तेजी से फैंकी और उसके उपर से गुजर रही तस्करों की कार का टायर पंक्चर हो गया। हालांकि इसके बावजूद तस्करों ने कार नहीं रोकी, बल्कि पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायर किए। पंक्चर होने के बावजूद तस्करों ने कार नहीं रोकी बल्कि उसे दौड़ाते रहे। रिठौला चौराहे के आगे तस्करों ने अपनी कार एक सर्विस रोड पर ले ली जो आगे बंद थी। जहां तस्कर कार को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि तस्करों की संख्या दो थी।

कार की तलाशी में तीन बोरों में मिली अफीम

पुलिस ने जब तस्करों की कार की तलाशी ली तो उसमें तीन कट्टों में बड़ी मात्रा में अफीम बरामद की। जो तुलाने पर 78 किलो पाई गई। कार में दो नंबर प्लेट, जिनमें से एक महाराष्ट्र की और दूसरी जयपुर की थी। पिस्टल की एक मैग्जीन तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस अब कार पर लगी नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस पर फायरिंग के बाद पहुंचे अधिकारी

तस्करों के नाकाबंदी कर रही पुलिस पर फायरिंग की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह देवल, सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह मौके पर पहुंचे। बुलाए गए अतिरिक्त पुलिस जाब्ते ने खेतों तथा पहाड़ियों पर सर्च ऑपरेशन किया, ताकि तस्कर बरामद हो सकें लेकिन तीन घंटे तक चलाए अभियान के बावजूद उनका पता नहीं चल पाया। तस्करों की धरपकड़ के लिए चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में नाकाबंदी कराई गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!