Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज के प्रथम बार देहरादून आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2021, बुधवार, देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज के प्रथम बार देहरादून आगमन पर महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, निगम पार्षद एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में बाइक रैली का आयोजन किया। इस दौरान दीप्ती रावत की समर्थकों ने उनके आवास पर ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार की उपस्थिति में महिला मोर्चा द्वारा दीप्ती रावत का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश एवं जिले की समस्त पदाधिकारी उपस्थित रही।

संगठन महामंत्री अजेय ने कहा कि ये बड़े गर्व का विषय है कि भाजपा महिला मोर्चा में प्रथम बार उत्तराखंड से किसी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही संगठन महामंत्री अजेय ने यह आग्रह किया कि प्रदेशभर में जो प्रतिनिधि पंचायत चुनावों में जीत कर आयें हैं, उनको संगठन की विचारधारा के माध्यम से पार्टी में जोड़ने का कार्य करें। हम अपनी शक्ति को पहचानें और उत्तराखंड को संवारें। उत्तराखंड को संवारने के लिए मातृ शक्ति ही ऐसी है जो इसके कल्याण के लिए अच्छा सोचती है और अच्छा कार्य करती है।

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने कहा कि महिला मोर्चा ने कोरोना महामारी के विकट दौर में दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए, अपने घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जिन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया एवं साथ ही पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। इस मौके पर महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत को राष्ट्रीय टीम में महामंत्री बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर उनको श्रधांजलि अर्पित की।

[box type=”shadow” ][/box]

इस मौके पर मधु भट्ट, प्रदेशमंत्री भाजपा, अनु कक्कड़, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, अनुराधा वालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, कंचन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, रचिता ठाकुर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा देहरादून, कमली भट्ट, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा, वंदना ठाकुर, मंजू कौशिक, ऋतु मित्रा, पूनम शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, अंकुर रावत, हिमांशु चमोली, आर्यन रावत, सोहन रौतेला, नितिन मिश्रा, गौतम राजा, विपिन भट्ट, गौतम काला आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!