Breaking News :
>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महापौर सुनील उनियाल गामा ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया, नाले की सफाई के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। शहर में मानसून के मद्देनजर जलभराव वाले कुछ क्षेत्रों का महापौर सुनील उनियाल गामा ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान नाले की सफाई के निर्देश भी दिए गए। महापौर गाम ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के तहत वार्ड-34 गोविंदगढ़ के विभिन्न स्थानों प्रकाश नगर, टीचर्स कालोनी एवं दुर्गा मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। पिछले वर्ष टीचर्स कालोनी में बरसात एवं नाले के संकरे होने की वजह से जलभराव की समस्या हुई थी और आमजन को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी थी। महापौर ने बताया कि समस्या को दूर करने के लिए नालों की समुचित सफाई नगर निगम की ओर से की गई है और पाले की चौड़ाई को भी बढ़ाया गया है, ताकि जो समस्या पहले थी, वह अब न हो। नाले के चौड़ा होने से जल निकासी की व्यवस्था भी ठीक हो गई है। महापौर ने कहा कि क्षेत्र में जो निर्माण कार्य गतिमान हैं, वह जल्द पूरे हो जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को पहले की तरह जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दुर्गा मंदिर क्षेत्र में डेयरी संचालकों की ओर गोबर का निस्तारण नाले में करने के मामले में महापौर ने नाराजगी जताई एवं डेयरी संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। महापौर ने कहा कि उन्होंने पहले भी डेयरी संचालकों को निर्देश दिए थे, लेकिन जब तक कार्रवाई नहीं होगी, ये नहीं सुधर सकते। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह को डेयरी संचालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई को कहा गया। महापौर के साथ निरीक्षण में क्षेत्रीय पार्षद महिंद्र कौर कुकरेजा, भाजपा नेता सुरेंद्र कुकरेजा, संजीव थपलियाल, प्रमोद शर्मा, मेहर सिंह आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!