Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
देश

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मई 2020, शनिवार। जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले के वानपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है।अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  वह आये दिन ऐसी घटना को अंज़ाम दे रहे हैं, लेकिन भारतीय सैनिक उनको मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के वानपोरा इलाके में शनिवार सुबह से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। पुलिस, सेना और CRPF की एक संयुक्त टीम ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की जानकारी है , मुठभेड़ जारी है ।

हाल ही में आतंकवादी एक बार फिर पुलवामा को दहलाना चाहते थे। उन्होंने एक कार में विस्फोटक रखा था, लेकिन उनके नापाक मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। समय रहते भारतीय जांबाजों ने IED को नष्ट कर दिया। पुलवामा के राजपोरा के अयानगुंड एरिया में एक कार में आईईडी (IED) रखा हुआ था। सूत्रों का कहना है कि कार में आतंकवादी भी मौजूद था, लेकिन घेराबंदी और गोलीबारी को देखते हुए वह भाग गया था। पुलिस को चार-पांच दिन पहले आईईडी ले जाने वाले वाहन के मूवमेंट के बारे में सूचना मिला थी। इसके बाद 44 आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर एक सैंट्रो कार से विस्फोटक बरामद किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर बुलाया गया और इस दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। देश इस समय कोरोना महामारी से लड़ने के साथ ही आतंक के वायरस से भी लड़ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!