Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
राजनैतिक-गतिविधियाँ

ममता ने कहा – न्यूनतम प्रभाव के साथ लॉकडाउन आगे भी जारी रहेगा, आवश्यक सेवाओं की बहाली होगी सर्वोच्च प्राथमिकता

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मई 2020, शनिवार। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार देर शाम ट्वीट कर कहा कि न्यूनतम प्रभाव के साथ लॉकडाउन आगे भी जारी रहेगा। आवश्यक सेवाओं की बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता में होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कई संकटों के साथ हमने राज्य सरकार की कार्यबल क्षमता को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत  करने का निर्णय लिया है। आवश्यक सेवाओं की बहाली का कार्य जारी रखना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और यह कार्यबल वृद्धि सुनिश्चित करेगी कि सार्वजनिक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहे।

ममता ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। आगे उन्होंने कहा, ‘निजी क्षेत्र में भी मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे सुरक्षित रहें और घर के अंदर जितना संभव हो सके और अपनी क्षमता के अनुसार काम करें। कार्यबल की क्षमता पर निर्णय लेने और उसके अनुसार कार्य करने के लिए निजी संस्थाओं के संबंधित प्रबंधन के साथ व्यावहारिक निहित है।’

मुख्यमंत्री ने तीसरे ट्वीट में लिखा, ‘लॉकडाउन न्यूनतम प्रभाव के साथ जारी रहेगा। जूट मिलों और टी गार्डन में आब 100 प्रतिशत कार्यबल क्षमता के साथ काम होगा। हम इसमें साथ हैं। मुझे यकीन है कि आप सभी के सहयोग और समझ से बंगाल विजयी होकर उभरेगा!’

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि न्यूनतम प्रभाव के साथ लॉकडाउन आगे भी जारी रहेगा। आवश्यक सेवाओं की बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता में होगी । बता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम में संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 8 जून से सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 100 फीसद कार्यबल के साथ काम करने की इजाजत होगी। उन्होंने 1 जून से राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को भी खोलने की इजाजत दी, हालांकि एक समय में 10 से ज्यादा लोगों को मंदिरों, मस्जिदों व गुरुद्वारे में जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 1 जून से चाय बागानों व जूट मिलों में एक सौ फीसद कार्यबल के साथ काम होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!