Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
देश

पीएम मोदी ने देश को लिखा पत्र, कहा- ‘हमारे एक हाथ में कर्म और कर्तव्य है, तो दूसरे हाथ में सफलता सुनिश्चित है

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मई 2020, शनिवार। कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में भारत विजय पथ पर अग्रसर है और जीत सुनिश्चित है। दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर आम जनता को लिखे खुले पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की सामूहिक शक्ति पर भरोसा जताते हुए कहा,’130 करोड़ भारतीयों का वर्तमान और भविष्य कोई आपदा या विपत्ति तय नहीं कर सकती।’ सरकार के पिछले एक साल के कामकाज का लेखा-जोखा देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरी सजगता, संवेदनशीलता के साथ काम किया है।

लॉकडाउन के कारण राजनीतिक रैलियों पर पाबंदी व शारीरिक दूरी के दिशा-निर्देशोंको देखते हुए प्रधानमंत्री ने खुले पत्र के माध्यम से जनता के साथ संवाद कायम करने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री के अनुसार लॉकडाउन के कारण हो रही परेशानियों के बावजूद सामूहिक संकल्प शक्ति के बल पर हमने कोरोना को भारत में उस तरह फैलने से रोकने में सफल रहे, जैसी आशंका जताई जा रही थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विजय पथ पर अग्रसर हैं और इसमें जीत सुनिश्चित है। इसके लिए आम लोगों को कोरोना से बचने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘हमारे एक हाथ में कर्म और कर्तव्य है, तो दूसरे हाथ में सफलता सुनिश्चित है।’

प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार, कोरोना के बाद अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। भारत में आर्थिक क्षेत्र में दुनिया को चकित और प्रेरित करने का साम‌र्थ्य है, लेकिन इसके लिए पहले देश को आत्मनिर्भर बनाना होगा। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के सहारे भारत आयात पर निर्भरता कम कर आत्मनिर्भर बनने में सफल होगा। वैसे उन्होंने यह स्वीकार किया कि यह काम इतना आसान नहीं है और देश के सामने बहुत सारी चुनौतियां और समस्याएं हैं। जिन्हें दूर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

370, राम मंदिर, तीन तलाक ऐतिहासिक फैसले

प्रधानमंत्री ने पिछले एक साल में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370, राम मंदिर, तीन तलाक और नागरिकता कानून में संशोधन लंबे समय तक याद रखे जाएंगे। इन फैसलों को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत की विकास यात्रा को नई गति मिली है और लोगों की लंबे समय की अपेक्षाएं पूरी हुई हैं। सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के गठन और 2022 में मिशन गगनयान की तैयारियों को उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताया।

 

 

साढ़े नौ करोड़ किसानों को 72 हजार करोड़ की सहायता

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में सरकार ने पीएम किसान निधि के तहत साढ़े नौ करोड़ किसानों को 72 हजार करोड़ रुपये की सहायता, किसान, खेत मजदूर, छोटे दुकानदार और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए तीन हजार रुपये की पेंशन सुनिश्चित करने का काम किया है। वहीं, 50 करोड़ पशुओं के टीकाकरण और 15 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल में उठाए गए कदमों की वजह से शहरों और गांवों की खाई कम हुई है।

 

पहली बार इंटरनेट उपभोक्ता गांवों में दस फीसद ज्यादा

पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या शहरों की तुलना में गांवों में 10 फीसद ज्यादा हो गई है। इस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल में हुई सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, वन रैंक वन पेंशन और जीएसटी जैसे फैसलों का उल्लेख किया। इन जनोन्मुखी फैसलों की वजह से जनता की आकांक्षाएं परवान चढ़ी और उन्हें पूरा करने के लिए जनता ने मोदी सरकार पर दोबारा भरोसा जताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!