Breaking News :
>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी>>स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल>>प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम>>देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती>>कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई>>उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन>>नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी>>पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम>>जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये परिसंपत्तियों की नियमित समीक्षा के निर्देश>>तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी>>त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान>>हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी>>25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी>>‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी>>मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन>>आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी>>मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक>>गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में सस्ती हुई बिजली, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

देहरादून: उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने बिजली के दाम बढ़ाने से परहेज किया। इससे राज्य के 20 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। वर्ष 2018-19 के टैरिफ में बिजली दरों में वर्तमान के सापेक्ष औसतन 1.37 फीसद (सात पैसे) की कमी की गई है। सिर्फ 201 से 300 यूनिट और 400 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं पर क्रमश: तीन और सात पैसे प्रति यूनिट का भार बढ़ा है। इसके अतिरिक्त शादी और अन्य आयोजनों को कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली सात पैसे महंगी हुई है।

अन्य सभी श्रेणियों में औसतन बिजली के दामों में कटौती ही हुई है। बुधवार को यूईआरसी अध्यक्ष सुभाष कुमार ने नई दरों का एलान किया। निगमों ने आयोग को 21 फीसद से अधिक की वृद्धि का प्रस्ताव दिया था।

व्यावसायिक श्रेणी की औसत दर में 14 पैसे प्रति यूनिट तो एलटी इंडस्ट्री (छोटे उद्योग)और एचटी इंडस्ट्री श्रेणी (भारी उद्योग) में क्रमश: 22 और 20 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की गई है। नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल), उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) और स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) ने कुल 21.15 फीसद की वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया था।

यूईआरसी अध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि पिछले साल 29 मार्च, 2017 को टैरिफ में 5.72 फीसद की वृद्धि की गई थी। इसके बाद अगस्त में संशोधित टैरिफ जारी हुआ था और 3.81 फीसद की वृद्धि और की गई थी। अध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि नए टैरिफ में सभी खर्चों को समायोजित कर दरें जारी की गई हैं। इस वर्ष टैरिफ में कोई संशोधन नहीं होगा। बताया कि वर्तमान में बिजली की औसत दर 5.11 रुपये प्रतियूनिट है और वर्ष 2018-19 में यह दर 5.04 रुपये प्रतियूनिट होगी।

औसत बिजली दरें

श्रेणी———बिजली दरें (रुपये प्रतियूनिट)

बीपीएल————-1.91

घरेलू—————–4.04

अघरेलू—————5.83

एलटी इंडस्ट्री——-5.50

एचटी इंडस्ट्री——-5.53

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!