Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर भी दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, जानिए कब से

देहरादून। देहरादून-मसूरी रूट पर दौड़ रही इलेक्ट्रिक बस अब अगले हफ्ते से हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर फर्राटा भरती नजर आएगी। दरअसल, देहरादून-मसूरी रूट पर चलाई जा रही प्रदेश की एकमात्र इलेक्ट्रिक बस को एक महीना पूरा हो रहा है। इसके बाद इलेक्ट्रिक बस को हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर भी एक महीने के लिए चलाया जाएगा। इससे कुमाऊं के इस रूट पर भी भौगोलिक स्थिति के अनुरूप बस की क्षमताओं को परखा जा सकेगा।

परिवहन निगम की ओर से अब इलेक्ट्रिक बस को हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर चलाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 21 अक्टूबर से देहरादून-मसूरी रूट पर इस इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू किया गया था, इस रूट पर बस की सेवा की अवधि एक महीना निर्धारित थी। यह समय 21 नवंबर को पूरा हो रहा है। इसके बाद इस बस का संचालन हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर एक माह किया जाएगा।

बता दें कि परिवहन निगम की ओर से देहरादून-मसूरी व हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर 25-25 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पहले विभाग ने इन रूटों पर ट्रायल कराया था, जो तकनीकी रूप से सफल रहा।

पर्वतीय रूट पर आ रही दिक्कतें 

भले ही इलेक्ट्रिक बस को मैदानी व पर्वतीय दोनों रूटों के लिए अनुकूल बताया जा रहा हो, लेकिन पर्वतीय रूटों पर इलेक्ट्रिक बस की क्षमताओं पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि देहरादून-मसूरी रूट पर यह बस महज 150 से 180 किमी. तक का एवरेज दे रही है, जबकि निर्माण कंपनी ने एवरेज 280 किमी. तक का दावा किया था।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक(संचालन) दीपक जैन ने बताया कि अगले सप्ताह से इलेक्ट्रिक बस को हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर एक माह के लिए चलाया जाएगा। जहां तक पर्वतीय रूट पर इलेक्ट्रिक बसों के कम एवरेज का सवाल है, मैदानी रूट की तुलना में पर्वतीय रूट पर थोड़ा अंतर होना स्वाभाविक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!