Breaking News :
>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन>>मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर>>सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार>>व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री>>चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण>>अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
देश

सुषमा स्वराज ने कहा- राजनीति से रिटायर नहीं हो रही हूं, केवल चुनाव नहीं लडूंगी

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भले ही 2019 लोकसभा चुनाव न लड़ें, लेकिन वह राजनीति में सक्रिय रहेंगी। सुषमा स्वराज के आगामी चुनाव न लड़ने के फैसले को अगर किसी ने उनके राजनीति से रिटायरमेंट लेने से जोड़कर देखा है, तो वे गलत सोच रहे हैं। स्वराज ने खुद ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन राजनीति से रिटायर नहीं हो रही हैं।

एक ट्वीट के जवाब में सुषमा स्वराज ने लिखा, ‘मैं राजनीति से रिटायर नहीं हो रही हूं। केवल स्वास्थ्य कारणों से 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।’

दरअसल, सुषमा के चुनाव न लड़ने के फैसले पर ट्विटर पर सांसद स्वपन दासगुप्ता ने लिखा, ‘स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चुनावी राजनीति से सेवानिवृत्त का फैसला लेने वाली सुषमा स्वराज का मतलब यह नहीं है कि वह राजनीति से पूरी तरह से सेवानिवृत्त हो रही हैं। लोकसभा में नहीं होने के बावजूद वे सार्वजनिक जीवन में योगदान दे सकती हैं।’ जिसके जवाब में सुषमा ने यह स्पष्ट किया कि स्वपन बिल्कुल सही कह रहे हैं, यानी चुनाव न लड़ने का मतलब यह नहीं सुषमा राजनीति से रिटायर हो रही हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रेस वॉर्ता के दौरान सुषमा स्वराज ने यह ऐलान किया कि वे आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगी। सुषमा ने कहा कि उन्होंने अपनी सेहत को देखते हुए 2019 लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट कर कहा, ‘तमाम राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मैं दुखी हूं कि सुषमा स्वराज संसद छोड़ रही हैं। विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष के नाते मुझे हमेशा उनका सहयोग मिलता रहा।’ इसके जवाब में स्वराज ने शशि थरूर को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘मैं आशा करती हूं कि हम दोनों अपने सम्मानित पदों पर काम करते रहें।’

बता दें कि 66 वर्षीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज फिलहाल मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद हैं। वे मूलरूप से हरियाणा के अंबाला कैंट की रहने वाली हैं। वे वकालत के पेशे से राजनीति में आईं। उनके पिता संघ के प्रमुख सदस्य थे। सुषमा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रह चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!