Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
राजनैतिक-गतिविधियाँ

सरकार के कामकाज पर जनता ने लगाई मुहर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने राज्य सरकार के 20 माह के कामकाज पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार की कसौटी पर परखा जा रहा था और जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है। यही कारण है राज्यभर में निकायों में भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने निकायों में अच्छी खासी बढ़त हासिल की है। पिथौरागढ़ जिले में तो सभी निकायों में भाजपा का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि तमाम छोटे निकायों में जहां भाजपा कभी नहीं जीती, वहां इस बार पार्टी ने जीत दर्ज की है। फिर चाहे वह कर्णप्रयाग, गौचर हों या दूरस्थ क्षेत्रों के अन्य निकाय, सभी जगह भाजपा का प्रदर्शन बढि़या रहा है।

उन्होंने कहा कि जहां तक नगर निगमों में महापौर पदों का सवाल है तो इनमें भी एकाध को छोड़ सभी सीटों पर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, भाजपा की जीत का अंतर भी बढ़ता चला जाएगा। इससे साफ है कि जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों को सिर आंखों पर बैठाते हुए उस पर अपने समर्थन की मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निकाय तरक्की के पथ पर आगे बढ़ें और वहां नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकें, इसके लिए पूरी गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। निकायों को सरसब्ज बनाने के लिए राज्य सरकार अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं आने देगी। बगैर किसी भेदभाव के निकायों के सशक्तीकरण के प्रयास होंगे। निकायों को अपने पैरों पर खड़ा करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सबको साथ लेकर कदम बढ़ाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!