Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्‍व, दाऊद इब्राहिम और मुंबई धमाकों पर अनदेखी करने का लगाया आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2022, बुधवार, नई दिल्‍ली/मुंबई। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना और महाविकास आघाडी सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि 50 विधायकों के सत्तारूढ़ गठबंधन छोड़ने के लिए किसी भी शख्‍स के पास ‘बड़ा कारण’ होना चाहिए। पिछली एमवीए सरकार जिसमें कांग्रेस और शिवसेना घटक थे, हिंदुत्व, वीर सावरकर या मुंबई धमाकों पर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मुद्दे पर कोई बड़ा निर्णय लेने से चूकती रही। शिंदे ने एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा कि अब उन्‍होंने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसीलिए उन्‍होंने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का निर्णय लिया है।

मुख्‍यमंत्री शिंदे ने कहा, ‘शिवसेना-भाजपा ने एक साथ चुनाव लड़ा था और सरकार बन गई कांग्रेस-NCP के साथ। इसके कारण जब भी हिन्दुत्व के मुद्दे आए, दाऊद का मुद्दा आया, मुंबई बम ब्लास्ट का मुद्दा और भी कई मुद्दे जब आते थे, हम कोई भी निर्णय नहीं ले पा रहे थे। शिंदे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक का जिक्र करते हुए कह रहे थे जिन्हें इस साल फरवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसकी गतिविधियों से जुड़ी मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। दाऊद इब्राहिम 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों का मुख्य आरोपी है, जिसमें 257 लोग मारे गए थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई में मलिक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।

हमारे विधायक चिंतित हैं कि कल चुनाव कैसे लड़ें : शिंदे

मुख्‍यमंत्री शिंदे ने बताया कि उन्‍होंने कई बार चर्चा की कि महाविकास आघाडी में जो हम बैठे हैं इससे हमें फायदा नहीं, नुकसान है। हमारे विधायक चिंतित हैं कि कल चुनाव कैसे लड़ें। नगर पंचायत चुनाव में हम 4 नंबर पर गए। मतलब सरकार का फायदा शिवसेना को नहीं हो रहा। ऐसे में हमें कोई बड़ा निर्णय लेने की जरूरत थी। जब हम चुनाव में जीतते हैं तो हमारे चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं की विकास को लेकर अपेक्षा होती है। लेकिन हमारे विधायक काम नहीं कर पा रहे थे, फंड की कमी थी। हमने इस बारे में हमारे वरिष्ठ से बात कि परन्तु हमे कामयाबी नहीं मिली। इसलिए हमारे 40-50 विधायकों ने ये भूमिका ली फिर हम लोग कोई भी गैरकानूनी काम नहीं कर रहे। लोकशाही में कानून है, नियम हैं, उसी के मुताबिक ही काम करना पड़ता है। आज हमारे पास बहुमत है। सुप्रीम कोर्ट में भी हमारे खिलाफ जो लोग गए थे, उन्हें भी कोर्ट ने डांट लगाई है।

मुख्‍यमंत्री शिंदे ने दे मुख्‍यमंत्री शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस को बड़े दिलवाला बताया, जिन्‍होंने उपमुख्यमंत्री पद संभाला

मुख्‍यमंत्री शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस को बड़े दिलवाला बताया, जिन्‍होंने उपमुख्यमंत्री पद संभाला है। लेकिन जब पार्टी का आदेश आता है, तो पार्टी का आदेश मानते हैं वो और मेरे जैसे बाला साहेब के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री पद पर बैठा दिया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी का, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष को धन्यवाद करता हूं। बता दें कि किसी ने भी इस बात की कल्‍पना नहीं की थी कि शिंदे को मुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा।

बाला साहेब ठाकरे का हिन्दुत्व का जो मुद्दा है, हिन्दुत्व के जो विचार हैं, उनकी जो भूमिका है, उसे आगे ले जाने का फैसला हम लोगों ने किया है : शिंदे

साल 2019 में शिवसेना और भाजपा ने मिलकर हिंदुत्‍व के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उद्धव ठाकरे ने अपनी अलग ही खिचड़ी पका ली। इस पर शिंदे ने कहा कि जनता को लगा था कि भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी करती है, लेकिन उन्होंने सभी देशवासियों को बता दिया है कि इन 50 लोगों ने एक हिन्दुत्व की भूमिका ली है, इनका एजेंडा हिन्दुत्व का है, विकास का है, इनका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने हमें समर्थन किया, लेकिन हुआ कुछ और। ऐसे में बाला साहेब ठाकरे का हिन्दुत्व का जो मुद्दा है, हिन्दुत्व के जो विचार हैं, उनकी जो भूमिका है, उसे आगे ले जाने का फैसला हम लोगों ने किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!