Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

जागरण एक्सलेंस अवार्ड-2022 : मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को किया सम्मानित

सम्मानित होने वाले लोग समाज हित में व्यक्ति नहीं संस्था की तरह हैं।

उत्तराखण्ड का विकास हम सबकी सामुहिक यात्रा : मुख्यमंत्री

जागरण एक्सलेंस अवार्ड-2022 से सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2022, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित स्थानीय होटल में दैनिक जागरण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जागरण एक्सलेंस अवार्ड-2022 कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा उद्योग समाज सेवा आदि क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित होने वाले लोग समाज हित में व्यक्ति नहीं संस्था की तरह हैं। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन को समाज को दिशा देने के साथ संस्कार और संस्कृति से परिचित कराने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 साल बाद जब उत्तराखण्ड 25 वर्ष की यात्रा पूर्ण करेगा तब हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसमें सबकी भागीदारी होगी। उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा हम सबकी है, इस दिशा में हम सबकी भूमिका भी बढ़ जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। हम उत्तराखण्ड में भी कार्य-संस्कृति में सुधार ला रहे हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने हर वादे को पूरा करने में जुटे हैं। हमारी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के लिए ’यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु कमेटी का गठन करा है, जो की जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखण्ड के लिये सवा लाख करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न परियोजनायें प्रदेश के लिए स्वीकृत हुई हैं। इनमें बहुत सी योजनाओं पर काम तेजी से हो गया है या चल रहा है। श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर भी काम हो रहा है। 16,216 करोड़ रूपए की 125 किमी लम्बी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। परियोजना को वर्ष 2024-25 तक पूरा करने का लक्ष्य है। देहरादून दिल्ली एलेवेटेड रोड बनने के बाद यह दूरी 02 घंटे में पूरी की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया, वहीं विकास की गति को भी आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कोरोना के समय में जब विश्व के अधिकांश देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई उस समय भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संपूर्ण देशवासियों ने साथ मिलकर महामारी पर विजय पाई है। आजादी के बाद पहली बार प्रत्येक व्यक्ति के लिए पाँच लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज आयुष्मान योजना के ज़रिए दिया जा था जा रहा है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आज निर्यात में भी अपनी पहचान बना रहा है। स्किल इंडिया स्टार्टअप इंडिया से जुड़ने का अवसर मिला है। समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम सड़क बेहतर होने से यहा आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। अब तक 34 लाख लोग यात्रा पर आ चुके है। कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है। उसमें भी करोड़ों लोग यहाँ आयेंगे। उन्होंने कहा कि यहाँ आने वाले यात्री वृक्षारोपण में भी सहयोगी बन सकते है। यह उनका पर्यावरण संरक्षण में योगदान होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!