Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना के मामलों में इजाफा, 24 घंटे में महामारी के 16 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2022, बुधवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 16,159 मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले बुधवार को 737 नए मामले बढ़ें हैं। मंगलवार को देशभर में 13,086 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 28 लोगों की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से 15,394 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 1 लाख 15 हजार 212 हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 35 लाख 47 हजार 809 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 4 करोड़ 29 लाख 7 हजार 327 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। वहीं, कुल 5 लाख 25 हजार 270 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.26 फीसद है। जबकि रिकवरी रेट 98.53 फीसद हो गया है। डेली पाजिटिविटी दर 3.56 फीसद और वीकली पाजिटिविटी दर 3.84 फीसद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण सबसे ज्यादा मौतें केरल और महाराष्ट्र में हुई हैं। इन दोनों राज्यों में कोरोना से 6-6 लोगों की जान गई है। दिल्ली और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन, गोवा और कर्नाटक में दो-दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और यूपी में 1-1 की मौत हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!