Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

कश्मीर आज भारत का हिस्सा है, तो यह डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्ष और बलिदान के कारण : मुख्‍यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2022, बुधवार, लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि वे एक महान शिक्षक थे, एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। अगर कश्मीर आज भारत का हिस्सा है, तो यह उनके संघर्ष और बलिदान के कारण है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मैं प्रदेश शासन की तरफ से भारत माता के इस सपूत को उनकी सेवाओं के लिए कोटि कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ समाजसेवी थे।

मुख्‍यमंत्री बोले कश्मीर अगर आज भारत का हिस्सा है तो उसके पीछे श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संघर्ष और बलिदान है। उन्होंने आजाद भारत में नारा दिया कि एक देश में 2 प्रधान, 2 विधान और 2 निशान नहीं चलेंगे। उस सपनें को पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा करने में मदद मिली है।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर कहा क‍ि, ‘महान राष्ट्रभक्त, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, हम सभी के पथ-प्रदर्शक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का उद्घोष कर भारत की एकता व अखंडता की अक्षुण्णता को प्रखर स्वर प्रदान किया

उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा क‍ि,’ राष्‍ट्रीय एकता, अखण्‍डता व संप्रभूता के लिए अपने प्राण न्‍योछावर करने वाले, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं सिद्धांतवादी राजनीतिज्ञ परम श्रद्धेय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने कहा क‍ि महान देशभक्त मानवता के उपासक, प्रखर राष्ट्रवादी भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर शत शत नमन।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!