Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
क्राइम

आठ साल की बेटी को खूँटी से बाँधकर की बेरहमी से हत्या, पिता को उम्रकैद की सजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 दिसम्बर 2023, शनिवार, हरियाणा। सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह ने आठ साल की बेटी को खूँटी से बाँधकर बेरहमी से पीटने के साथ प्लास से नोच कर हत्या करने के दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर छ: माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। गाँव बजाना खुर्द निवासी कपिल ने 14 मई, 2022 को गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह शाम को गाँव के जगन्ना उर्फ जयभगवान के घर के पीछे प्लॉट में लघुशंका के लिए आया तो उन्हें एक बच्ची की चीख सुनाई दी। उन्होंने जगन्ना के घर में झांककर देखा तो जगन्ना अपनी बेटी तमन्ना (8) को खूँटी से बाँधकर डंडे से पीट रहा था। उसके हाथ में प्लास भी था।

वह बच्ची को बचाने के लिए गाँव के बलराज के साथ उसके घर गया तो जगन्ना बच्ची को घसीट कर कमरे में ले जा रहा था। उन्होंने बच्ची को छुड़वाने के बाद देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने कपिल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तब तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज व खुबडू चौकी प्रभारी मंजीत की टीम ने आरोपी जगन्ना उर्फ जयभगवान को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा व प्लास बरामद कर लिया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह वारदात के दिन बाहर गया था। उसकी पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पास बड़ी बेटी कोमल (11), छोटी तमन्ना (8) व बेटा वंश (6) हैं। वह घर पर मौजूद थे। वह कुछ दिन पहले ही 500 मुर्गी के बच्चे लेकर आया था। बाहर जाते हुए उसने बेटी तमन्ना को मुर्गियों को दाना-पानी देने के लिए कहा था, लेकिन तमन्ना खेल-खेल में दाना-पानी देना भूल गई थी।

वापस लौटने पर उसने पूछा तो तमन्ना ने बताया कि वह मुर्गियों को दाना-पानी देना भूल गई। इस पर उसे गुस्सा आ गया। उसने तमन्ना को खूँटी से बाँधकर डंडे से पीटा था और प्लास से कमर व पैर पर नोचा था। पड़ोसियों के आने के बाद वह अपनी बेटी को कमरे में छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई करते हुए एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी जयभगवान उर्फ जगन्ना को दोषी करार दिया। अदालत ने हत्या के दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!