Breaking News :
>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील
स्वास्थ

लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मई 2024, देहरादून। बाजार में साधारण पीले केले के अलावा लाल रंग का केला भी मिलता है। लाल केले के छिलके का रंग गाढ़ा लाल और बैंगनी होता है और यह दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है।इसकी मिठास पीले केले जैसी ही होता है, लेकिन इसमें हल्का रैस्पबेरी जैसा स्वाद भी होता है। इसमें केरोटीन और विटामिन सी होता है, जो कोशिकाओं के स्वास्थ्य को सुधारता है।लाल केले को डाइट में जोडऩे से आपको ये 5 लाभ मिलेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, 100 ग्राम पके लाल केले में फाइबर की मात्रा 2 ग्राम होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लाल केले में अघुलनशील फाइबर की मौजूदगी पाचन में सहायता करती है।इस फल को खान-पान का हिस्सा बनाने से कब्ज की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा लाल केले एक प्रीबायोटिक होते हैं, जिनमें फ्रुक्टो-ऑलिगोसेकेराइड होता है।यह आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

लाल केला पोटैशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो हृदय के कामकाज में मदद करता है। इस फल में इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटाशियम होता है, जो दिल के स्वास्थ्य को सुधारने में एक अहम भूमिका निभाता है।पोटेशियम की कमी (हाइपोकैलिमिया) उच्च रक्तचाप और हृदय की मांसपेशियों की कमजोरी का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है कि लाल केले को आहार में शामिल करने से पोटेशियम की दैनिक आवश्यकता का औसतन 15 प्रतिशत मिलता है।

100 ग्राम लाल केले में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा 25 ग्राम होती है। वैसे तो इसका ब्लड शुगर के प्रबंधन से सीधा संबंध नहीं है, लेकिन मधुमेह रोगी इसका सेवन कर सकते है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) और आहार फाइबर कम होता है। जीआई यह मापने के लिए उपयोग किया जाता है कि खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर के स्तर को कितनी तेजी से बढ़ाते हैं। इस पैमाने पर लाल केले का अंक लगभग 45 है, जो बेहद कम माना जाता है।

एक शोध के अनुसार, लाल केले में मौजूद बीटा-कैरोटीन विटामिन ए का भाग है। यह हमारी आखों की रोशनी को सुधारने में मदद कर सकता है।लाल केले बीटा-कैरोटीन के साथ-साथ ल्यूटिन का अच्छा स्रोत होते हैं, इसलिए ये दृष्टि को सुधार सकते हैं। ये विशेष रूप से उम्र से संबंधित मैकुलर अपघटन को रोकने में मदद करते हैं, जो आखों को खराब करने वाला एक नेत्र रोग है।

लाल और पीले दोनों केले ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन दोनों में से एक में अधिक पोषण मौजूद होता है।लाल केले में 1.29 ग्राम प्रोटीन, 0.29 ग्राम वसा, 1.98 ग्राम फाइबर, 6.74 ग्राम विटामिन- सी और 25.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। वहीं, पीले केले में 1.23 ग्राम प्रोटीन, 0.33 ग्राम वसा, 1.94 ग्राम फाइबर, 4.74 ग्राम विटामिन- सी और 23.63 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।लाल केले में मौजूद बीटा कैरोटीन और विटामिन सी पीले केले से ज्यादा होते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!