Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने पालघर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हेमंत विष्णु सवरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 

पूरा विश्व एक विश्वास की दृष्टि से भारत की ओर देखता है : सीएम धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मई 2024, पालघर/महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ हेमंत विष्णु सवरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि उत्तराखंड के जो लोग यहां रह रहे हैं, उन्होंने यहां भी अपनी विरासत को संजो कर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी उत्तराखंडी टोपी को पहचान दिलाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। यहां आकर भी मुझे ऐसा एहसास हो रहा है कि मैं उत्तराखंड में हूँ। उन्होंने कहा कि आज हमें प्रण लेना है कि 20 मई तक हमें पालघर में घर-घर तक जाना है। उन्होंने कहा कि आज बहुत सारी शक्तियां मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुगल परस्त ताकतों को आईना दिखाने वाला चुनाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव तुष्टिकरण बनाम संतुष्टिकरण का चुनाव है। मोदी के नेतृत्व में अनेक ऐसे कार्य हुए हैं, जिससे देश का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व की वजह से आज पूरा विश्व एक विश्वास की दृष्टि से भारत की ओर देखता है। आज हम दुनिया की 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं, जल्द हम नंबर वन भी बनेंगे। मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत को नई पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि आप सब लोग जानते हैं पहाड़ों में पानी की दिक्कत थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। उज्ज्वला योजना से घर-घर गैस पहुँची है। आयुष्मान योजना से 5 लाख का इलाज निःशुल्क हो रहा है। मुफ्त राशन योजना चल रही है। 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। मोदी के नेतृत्व में आज भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सेना को देश के दुश्मनों के खिलाफ पूरी छूट दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने उत्तराखंड के लिए कहा है कि इस शदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। आज यह साकार हो रहा है। उत्तराखंड में आज 200 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण हो रहा है। इससे रोजगार और पहचान दोनों मिल रही है। उत्तराखंड में आप जहां देखोगे वह सब शूटिंग की लोकेशन हैं। आज इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में भी वहां क्रांति आ रही है। आज बड़े औधोगिक घराने उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। हमारे यहां सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

चारधाम की तर्ज पर प्रधानमंत्री ने आदि कैलाश जाकर पूरी दुनिया का ध्यान उस ओर खींचा है। आने वाले दिनों में टनकपुर से बागेश्वर रेल जाने वाली है। चारधाम यात्रा चल रही है और बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। मैंने लोगों से अपील की है कि वे सब इंतजाम होने पर ही यात्रा करें।
प्रधानमंत्री ने समान नागरिक संहिता को लागू करने की गारंटी दी है और उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है जहां इसे लागू किया जा चुका है। भाजपा का जो 1950 से संकल्प था, उसे आगे बढ़ाने का काम उत्तराखंड ने किया है। यूसीसी की गंगा अब उत्तराखंड से निकलकर पूरे देश को आच्छादित करेगी। नकल विरोधी कानून भी हमने बनाया है। एक तरफ मोदी हैं तो दूसरी ओर घमंडिया गठबंधन है। इन सबका एक लक्ष्य है देश को लूटना। ये आरक्षण छीनकर अपने चहेते वर्ग को देना चाहते हैं। हार देखकर ये लोग ईवीएम को गलत बताते हैं या और बात कर झूठ फैलाते हैं। मोदी जी आरक्षण और संविधान को कंही खत्म नहीं करना चाहते, ये सब झूठ फैला रहे हैं। बम विस्फोट में शामिल आतंकियों के एनकाउंटर पर ये लोग आँसु बहाते हैं। ये सभी सनातन विरोधी हैं और इनको आपको करारा जवाब देना होगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *