Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार दाखिल करेंगे नामांकन 

काशी की जनता पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने को है तैयार : मुख्यमंत्री धामी 

बाबा काल भैरव का पूजा- अर्चना के बाद नामांकन के लिए जायेंगे पीएम मोदी 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मई 2024, वाराणसी/उत्तर प्रदेश। पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल होंगे। पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन-अर्चन करने के बाद रवाना हुए। उनके आगमन से पहले नमो घाट से भदऊचुंगी मार्ग पर यातायात रोका गया है। कुछ देर में सड़क मार्ग से पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचेगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी में पीएम मोदी के नामांकन से पूर्व एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि काशी की जनता पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने को तैयार है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने हूटिंग करते हुए पीएम का स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम किया। पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9:29 पर दशाश्वमेघ घाट पहुंचे। यहां मां गंगा का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद बाबा काल भैरव के मंदिर जाएंगे।  पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन के पूर्व सोशल मीडिया के एक्स साइट पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि ‘अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!’पीएम मोदी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का पूजा करेंगे। बाबा से अनुमति लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!