Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर दंगाइयों के बाद अब नशा-कारोबारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से पटरी से उतरी कानून-व्यवस्था को क्रमवार सुधारने में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथके निशाने पर अब नशे का कारोबार करने वाले हैं। अवैध संपत्ति एकत्र करने वालों के ठिकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों दंगाइयों पर भी शिकंजा कसा था। अब उनका लक्ष्य नशे का कारोबार करने वाले लोग हैं। इनके खिलाफ भी एक्शन प्रारंभ हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में दंगाइयों के बाद अब नशे के सौदागरों पर सरकार का चाबुक चल रहा है। इस कार्रवाई में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों की भी संपत्ति जब्त होगी। दंगाइयों की तरह ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रदेश के शराब माफिया के पोस्टर लगेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि यह सभी सभी राष्ट्रीय अपराधी हैं, इन्हें हर हाल में दंडित होना चाहिए। प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार के कारण बड़ी जनहानि के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हैं।

प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के मिशन ड्रग माफिया की कार्रवाई में अब तक 785 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसके साथ उत्तर प्रदेश पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ प्रदेश भर के 342 हुक्का बारऔर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के 4338 ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इसमें पुलिस ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ को जब्त भी किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अब ड्रग माफिया पर काफी सख्त हो गए हैं। इनका साफ कहना है कि प्रदेश में सभी जगह पर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो। प्रदेश भर में इस मामले को सिर्फ एक क्रिमिनल ऑफेंस नहीं बल्कि राष्ट्रीय अपराध की तरह देखा जायेगा। हमारे देश की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में लाने वाले सभी लोग राष्ट्र के प्रति अपराधी हैं। इन सभी के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज हों।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!