Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा की लखनऊ में आज बड़ी बैठक, महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2022, मंगलवार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024को लेकर बेहद गंभीर है। देश को सर्वाधिक 80 सांसद देने वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक सीट लेने के प्रयास में लगी है। इसी को लेकर लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की बड़ी बैठक है।

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गाजियाबाद में बैठक करने के बाद मंगलवार को लखनऊ में चार क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी। धर्मपाल सिंह ने इस बैठक से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसे उनके सरकारी आवास पर जाकर भेंट भी की।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद धर्मपाल सिंह मंगलवार को पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रदेशभर के पदाधिकारियों के साथ उनकी पहली बैठक होगी। इसमें परिचय की औपचारिकता के साथ ही नए संगठन मंत्री पदाधिकारियों को चुनावी तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी देंगे।

इसमें सभी प्रदेश पदाधिकारी, काशी, ब्रज, पश्चिम और गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष व महामंत्री, सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष व प्रभारी बुलाए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के भी उपस्थित रहने की संभावना है। दोपहर एक बजे से होने वाली बैठक में परिचय के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए क्षेत्र और जिलों के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन भी देंगे।

भाजपा ने हाल ही में संगठन में बड़े बदलाव करते हुए सुनील बंसल को प्रोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव बना दिया और झारखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिहं को बंसल के स्थान पर यूपी का जिम्मा सौंपा है। उनकी नियुक्ति को 12 दिन हो चुके हैं, तभी से उनके लखनऊ आगमन की प्रतीक्षा कार्यकर्ताओं को है। इस बीच धर्मपाल सिंह ने रविवार को गाजियाबाद में पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए।

लखनऊ के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में अब क्षेत्रवार बैठकें चलती रहेंगी। धर्मपाल सिंह के साथ परिचय की लखनऊ में मात्र औपचारिक बैठक है। वह यहां विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। परिषद में क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे हैं। झारखंड में प्रदेश महामंत्री संगठन बनाए जाने के बाद भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यहां प्रवास करते रहे हैं। पार्टी जनों से उनका पुराना संपर्क और तालमेल है।  

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.