Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
ताज़ा खबरेंदेश

बिग बास फेम एवं BJP नेता सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2022, मंगलवार। बिग बास फेम एवं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट को हार्ट अटैक आया है। वे गोवा गई हुई थी। उनका निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि हिसार के भाजपा जिलाध्‍यक्ष कैप्‍टन भूपेंद्र सिंह ने की है। सोनाली फोगाट इन दिनों काफी सुर्खियों में थी और राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रही थीं। सोनाली फोगाट बिग बास में प्रतिभागी बन प्रचलित हो गई थी तो वहीं आदमपुर विधानसभा पर बीजेपी की ओर  से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

सोनाली फोगाट कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई के भाजपा में आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में थी और कुलदीप बिश्‍नोई को लेकर विरोध जता रही थी। हाल में ही कुलदीप बिश्‍नाई और सोनाली फोगाट के बीच मतभेद दूर होने की बात भी सामने आई, क्‍योंकि कुलदीप बिश्‍नोई उनसे मिलने पहुंचे थे और साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। सोनाली ने भी इस बात पर सहमति जताई थी।

विदित रहे कि सोनाली फोगाट लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं और वे बीते तीन सालों से सक्रिय भूमिका में नजर आ रही थी। सोनाली फोगाट ने ने बीता विधानसभा चुनाव ही आदमपुर विधानसभा सीट पर लड़ा था। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री के बेटे कुलदीप बिश्‍नोई थे। सोनाली फोगाट चुनाव हार गई थी मगर वे आदमपुर में सक्रिय बनी रहीं।

सोनाली फोगाट इस बार फिर आदमपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में थी। इसी बीच कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नाेई की भाजपा में शामिल होने की बात चली। इस पर सोनाली को आदमपुर अपने हाथ से खिसकती नजर आई क्‍योंकि भजनलान परिवार का यह गढ़ है। इसी के चलते उन्‍होंने कुलदीप बिश्‍नोई का विरोध कर दिया था। मगर हाल में ही दोनों के बीच सुलह हो गई थी।

सोनाली फोगाट अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे लगभगर हर दूसरे दिन लाइव आती हैं तो दूसरा गानों पर भी प्रस्‍तुति देती रहती थीं। उनके लिखने का अंदाज भी तल्‍ख होता था और उनके समर्थक भी काफी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!