Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन की दाखिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2022, मंगलवार, देहरादून। कैंट की किमाड़ी रोड पर बीच सड़क पर टेबल कुर्सी लगाकर शराब पीने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन दाखिल कर दी है।

यूट्यूबर बॉबी कटारिया मंगलवार को ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। बॉबी कटारिया के आत्मसमर्पण की सूचना पाकर पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि बॉबी कटारिया ने एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। बॉबी कटारिया के बारे में पता किया जा रहा है इसके लिए अलग-अलग जगह वृष्टि में लगा दी गई है।

बॉबी कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव का रहने वाले हैं। बॉबी कटारिया सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहते हैं। अक्‍सर शराब और सिगरेट के साथ उनके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते हैं।

पिछले दिनों देहरादून में बीच सड़क पर कुर्सी मेज लगाकर शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद बाॅबी कटारिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। उसकी गिरफ्तारी के देहरादून पुलिस की एक टीम गुरुग्राम पहुंची है। वहीं तीन दिन पहले उसके अधिवक्ता ने संपर्क कर जल्द कटारिया के देहरादून आने की बात कही थी, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!