Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्ड

दून वैली ने रायपुर इलेवन को 3-1 से हराकर किया खिताब अपने नाम

52वें अमर शहीद खड़क बहादुर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में दून वैली ने रायपुर इलेवन को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। एसजीआरआर इंटर कॉलेज नेहरूग्राम के मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबला दून वैली और रायपुर इलेवन के बीच खेला गया।

दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। दून वैली के आशुतोष ने पांचवे मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद फिर से आशुतोष ने 38वें मिनट में गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। 45वें मिनट में आशुतोष ने ही गोल कर बढ़त को 3-0 कर दिया। इसके बाद 47वें मिनट में रायपुर इलेवन के जिगमय ने गोल कर स्कोर 3-1 किया।

निर्धारित समय में मैच की यही स्थिति रही। समापन पर मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने सभी विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया है। इस दौरान प्रभुलाल बहुगुणा, पदम सिंह थापा, नरेश रावत, पारस थापा समेत अन्य मौजूद रहे।

दून एफसी ने विकासनगर एफसी को 2-1 से हराया

जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में पवेलियन मैदान में चल रही 76वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग में पहला मैच दून एफसी और विकासनगर एफसी के बीच खेला गया। इसमें दून एफसी ने 2-1 से जीत दर्ज की। दून एफसी के लिए अभिषेक व कविंद्र ने गोल दागे। वहीं, विल्स यूथ व कैंट ब्ल्यू के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला 3-3 के स्कोर पर ड्रा रहा।

टिहरी व ऊधमसिंह नगर सेमीफाइनल में

तृतीय खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के बालक अंडर-17 वर्ग में टिहरी और ऊधमसिंह नगर ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा में शुरू हुई प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग में मुकाबले खेले गए।

बालक अंडर-17 वर्ग में टिहरी ने चंपावत को 58-23, ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 39-22, हरिद्वार ने रुद्रप्रयाग को 31-16 से हराया। इसके अलावा बागेश्वर ने पिथौरागढ़ को 30-16 और देहरादून ने पौड़ी को 32-20 से पराजित किया। इसके बाद खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में ऊधमसिंह नगर ने उत्तरकाशी को 44-23 से शिकस्त दी। दूसरे क्वार्टर फाइनल में टिहरी ने नैनीताल को 36-33 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-12 वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने बागेश्वर को 39-24 से हराया। हरिद्वार ने नैनीताल को 43-23, देहरादून ने अल्मोड़ा को 21-6 से पराजित किया। वहीं, अंडर-14 वर्ग में रुद्रप्रयाग ने अल्मोड़ा को 31-29 से हराया। टिहरी ने चमोली को 43-26 से शिकस्त दी।  नैनीताल ने चंपावत को 41-23, ऊधमसिंह नगर ने उत्तरकाशी को 25-12 से हराया।

उधर, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में जूडो प्रतियोगिता के लिए पहले दिन खिलाडिय़ों का वजन लिया गया। इस दौरान उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, सहायक निदेशक एसके जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता, अमित पांडे, शालिनी बिष्ट, मुकेश भटनागर, भूपेंद्र रावत, मनोज कापड़ी, मुकेश भट्ट, अमित देवली, मुकेश कंडारी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!