Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जाने क्या है भाव

घरेलू शेयर बाजारों (Sensex और Nifty) में जबरदस्त तेजी, कमजोर वैश्विक संकेतों एवं रुपये के मजबूत होने के कारण सोमवार को सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। MCX पर फरवरी कान्ट्रैक्ट वाले सोने का वायदा भाव 145 रुपये यानी 0.36 फीसद की गिरावट के साथ 39,871 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा था। दूसरी ओर मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 256 रुपये यानी 0.55 फीसद सस्ती होकर 46,911 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से बिक रही है।

पिछले सप्ताह पश्चिम एशिया तनाव के कारण Gold Future Rate 41,293 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी बढ़ने की आशंका में सेफ हेवेन माने जाने वाले सोने में तेजी देखने को मिली थी।

इस तरह देखा जाए तो सोने के दाम में पिछले एक सप्ताह में 1,400 रुपये से अधिक की गिरावट देखी गई है। इस बहुमूल्य पीली धातु के दाम में इतना अधिक उतार-चढ़ाव पश्चिम एशिया में तनाव के चरम पर पहुंच जाने के कारण देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि तीन जनवरी को अमेरिकी हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने एवं जवाब में ईरान के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद से ही क्षेत्र में टेंशन है।

वैश्विक बाजार की बात की जाए तो सोने की कीमत सोमवार को 0.4 फीसद की गिरावट के साथ 1,555.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। चांदी भी 0.2 फीसद की कमी के साथ 18.05 डॉलर प्रति औंस पर रह गई।

अमेरिका और चीन के बीच इस सप्ताह होने वाले व्यापार सौदे का असर भी आने वाले दिनों में सोना, चांदी, क्रूड ऑयल की कीमतों, दुनियाभर के शेयर बाजारों, मुद्रा की कीमतों पर पड़ना तय है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध एवं वैश्विक चिंताओं के बीच सोने की कीमत में 18 फीसद की तेजी देखी गई थी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *