Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्ड

शिवसेना ने कहा: जनता का भाजपा व कांग्रेस से मोह भंग हो चुका

शिव सेना ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे का एलान किया है। शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि जनता का भाजपा व कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है।

सहारनपुर रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित स्वाभिमान संकल्प सम्मेलन में शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस की सरकारें रही हैं। दोनों ही सरकारों में सिर्फ जनता की भावनाओं को छला गया है। ऐसे में शिव सेना ने आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।

वहीं, शिव सेना के महासचिव दर्शन डोभाल ने कहा कि 20 साल के सफर में दोनों सरकारों ने राज्य को नशे के आगोश में झोंकने का काम किया है। शिव सेना अब प्रदेश को नशे से निजात दिलाएगी। रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे और विकास के नए मापदंड स्थापित किए जाएंगे।

सम्मेलन में भाजपा छोड़कर आए गौरव खंडेलवाल को शिव सेना की सदस्यता ग्रहण कराई गई। साथ ही सेना सदस्य बेनी प्रसाद उनियाल को आइटी सेल की जिम्मेदारी दी गई। सम्मेलन में जिला प्रमुख अमित कर्नवाल, अहिव नारायण, शिव नारायण, विकास सिंह, वासु परविंदा, विकास राजपूत, मनोज सरीन, शुभनिश, विजय गुलाटी, आशीष मित्तल आदि मौजूद रहे।

जेएनयू हिंसा में एबीवीपी व संघ इकाइयों का हाथ: प्रो. विकास रावल

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विकास रावल ने कहा कि जेएनयू की हिंसा के पीछे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व संघ की अन्य इकाइयों का हाथ है। उन्होंने कहा कि जो भी जेएनयू में हो रहा है वह सरकार द्वारा किया जा रहा है।

देहरादून में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जेएनयू के प्रोफेसर विकास रावल ने मीडिया से बातचीत में प्रकरण के पीछे सरकार का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है, जेएनयू प्रकरण उस पर सवाल खड़े करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!